{"_id":"56de1e384f1c1b17288b4575","slug":"du-increase-to-fill-date-of-admission-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में बढ़ाई गई फॉर्म भरने की तारीख","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में बढ़ाई गई फॉर्म भरने की तारीख
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Mar 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। छात्र अब 16 मार्च तक अपने परीक्षा फॉर्म भर पाएंगे। यह तिथि डीयू के अंतर्गत होने वाली सभी वार्षिक परीक्षाओं के लिए होगा।
विज्ञापन
यह परीक्षा मई और जून में होगी। डीयू प्रशासन ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर सभी कॉलेजों को इसकी सूचना दी है। डीयू प्रशासन की ओर से कहा गया है कि एनुअल स्कीम के तहत आगामी मई जून में होने वाली सभी तरह की परीक्षाओं के लिए छात्र अब 16 मार्च तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। लेकिन इसके बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
डीयू द्वारा यह आखिरी मौका दिया गया है। दरअसल डीयू प्रशासन को कॉलेजों से फीडबैक मिला था कि बड़ी संख्या में छात्र तय तिथि तक फॉर्म जमा नहीं कर पाए। जिससे छात्रों का फाइनल परीक्षा छूट जाएगी। विश्वविद्यालय ने इसे ध्यान में रखते हुए फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की घोषणा की है।
विज्ञापन