फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU admissions: sports quota seats easy application

डीयू दाखिला: स्पोर्ट्स कोटे की सीटों पर आवेदन आसान

Thu, 14 Apr 2016 04:53 AM IST
ब्यूर/अमर उजाला ऩई दिल्ली
ब्यूर/अमर उजाला ऩई दिल्ली Updated Thu, 14 Apr 2016 04:53 AM IST
विज्ञापन
DU admissions: sports quota seats easy application
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटे की सीटों पर आवेदन करना आसान होगा। इस कोटे का लाभ लेने वाले छात्रों को इस बार कई कॉलेजों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। दरअसल इस बार स्पोर्ट्स कोटे की आवेदन प्रक्रिया को सेंट्रलाइज्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। आवेदक पहले ऑनलाइन कॉमन एडमिशन फॉर्म (ओएमआर) भरेगा, इसके बाद उसे एक पंजीकरण नंबर दिया जाएगा। उस नंबर के माध्यम से वह स्पोर्ट्स कोटे के लिए आवेदन कर पाएगा। इस तरह से उसे कई कॉलेजों में जाकर अलग से आवेदन नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स व ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) के लिए पांच फीसदी कोटा है।

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया को तय करने के लिए बनी दाखिला कमेटी के सदस्य के मुताबिक, काफी विचार के बाद स्पोर्ट्स व ईसीए की आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का फैसला किया गया है। सेंट्रलाइज्ड प्रक्रिया होने से छात्र को यह लाभ होगा कि एक तो उसे कॉलेज-कॉलेज जाकर फॉर्म भरने की परेशानी कम होगी। वहीं यदि उसका खेल कोटे के अंतर्गत दाखिला नहीं हो पाता है, तो सामान्य फॉर्म उसके लिए कॉलेजों में दाखिले के दरवाजे खोलेगा। इसी तरह से ईसीए के लिए भी प्रक्रिया को अपनाया जाएगा।
विज्ञापन


दाखिला समिति के सदस्य ने बताया कि स्पोर्ट्स के दाखिलों से अन्य नीति को जल्द ही स्पष्ट कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि ऐसा विचार किया जा रहा है कि कॉलेजों को यह साफ करना होगा कि उसे किस खिलाड़ी की जरूरत है। मसलन उसे गोलकीपर, विकेटकीपर, बैट्समैन, या बॉलर क्या चाहिए। वहीं स्पोर्ट्स कोटे के तहत होने वाला फिटनेस टेस्ट बीते साल की भांति सेंट्रलाइज्ड होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed