{"_id":"574765fc4f1c1b607269114f","slug":"du-admission-to-the-online-but-administration-is-still-offline","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीयू : एडमिशन हुआ ऑनलाइन पर प्रशासन अभी भी है ऑफलाइन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू : एडमिशन हुआ ऑनलाइन पर प्रशासन अभी भी है ऑफलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 04:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रम के लिए आगामी 28 मई से सिर्फ ऑनलाइन आवेदन शुरू होने हैं। इसमें सिर्फ दो दिन बचे हैं, लेकिन डीयू प्रशासन अभी तक दाखिले से जुड़ी जानकारी देने में ऑफलाइन है। इसका कारण डीयू की दाखिला समिति की सिफारिशों को लेकर अभी तक कुलपति ने अंतिम मुहर नहीं लगाई है।
विज्ञापन
नतीजा अभी संभावित तिथियों को लेकर भी असमंजस की स्थिति बरकरार है। डीयू में अभी तक छात्रों को आवेदन से संबंधित जानकारी देने के आयोजित होने वाले ओपन डेज से लेकर प्रोस्पेक्टस तक को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।
विज्ञापन
यही वजह है कि दाखिला के इच्छुक छात्र दाखिला संबंधित जानकारी लेने के लिए डीयू पहुंच रहे हैं तो उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्हें यह तक भरोसा नहीं दिलाया जा रहा है कि दाखिला 28 मई से ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
बीते सालों पर नजर डाले तो यह पहला मौका है जब आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में सिर्फ दो दिन बचे हैं, लेकिन खुद डीयू प्रशासन उस तिथि को लेकर असमंजस में है। इसका कारण है कुलपति की ओर से अभी तक दाखिला समिति की सिफारिशों को मंजूरी नहीं देना।
जबकि बीते साल तक आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले डीयू नार्थ कैंपस व साउथ कैंपस समेत सभी कॉलेज में ओपन डेज का आयोजन किया जाता था। ओपन डेज में दाखिले से जुड़े एक्सपर्ट द्वारा छात्रों व अभिभावकों को लेकर दाखिला संबंधित जानकारी और कंफ्यूजन को दूर किया जाता था।
मगर इस वर्ष अभी तक ओपन डेज होंगे भी या नहीं, यह भी नहीं मालूम है। छात्र फोन पर डीयू के छात्र कल्याण विभाग में जानकारी लेने तो पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि आवेदन शुरू करने की पहले से तय 28 मई की तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है।