{"_id":"5741b3c14f1c1bb5156908bd","slug":"du-admission-in-pg-last-chance-please-apply-online-by-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में पीजी में दाखिले में आखिरी मौका, मंगलवार तक करें ऑनलाइन आवेदन ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में पीजी में दाखिले में आखिरी मौका, मंगलवार तक करें ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बीते 28 अप्रैल से चल रहे पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में दाखिले का आखिरी मौका बचा है। जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे मंगलवार तक आवेदन कर पाएंगे। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन करने की सुविधा है।
विज्ञापन
इसके बाद किसी को आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। इसकी प्रवेश परीक्षा 19 से 23 जून के बीच आयोजित होगी। पहली बार पीजी पाठ्यक्रम के आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। आवेदन के दौरान सामान्य वर्ग व ओबीसी के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी के लिए 250 रुपये का शुल्क देना है।
विज्ञापन
डीयू का कहना है कि 24 मई की आधी रात तक छात्रों के लिए आवेदन का मौका दिया गया है। आवेदकों को प्रवेश परीक्षा देने के लिए छह शहरों में सेंटर बनाए गए है। यह सेंटर बेंगलूरू, नागपुर, दिल्ली, जम्मू, वाराणसी और कोलकाता में है। यहां पर 19-23 जून के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्रों को ऑनलाइन ही एडमिट कॉर्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन