{"_id":"570fee774f1c1b1c404a6acc","slug":"du-admission-from-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में दाखिले अगले माह से, कॉलेज नहीं कर सकें मनमानी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में दाखिले अगले माह से, कॉलेज नहीं कर सकें मनमानी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के दाखिलों के लिए अगले माह प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। स्नातक स्तर पर दाखिले के लिए प्रशासन फिर से एक समान पॉलिसी लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस पॉलिसी के लागू होने पर कॉलेज किसी कोर्स के लिए कोई खास अतिरिक्त मानक नहीं लगा सकेंगे। इस तरह से एक निर्धारित पॉलिसी के आधार पर सभी कॉलेजों में दाखिला होगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए एक समान पॉलिसी को लेकर छात्रों से अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी। बीते सालों में देखने में आया है कि सभी कॉलेजों में कोर्स एक जैसे होने के बावजूद कॉलेज अपने स्तर पर कोई न कोई अतिरिक्त मानक दाखिले के लिए लगा देते थे। इस कारण से छात्रों को परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन
दाखिले के लिए निर्धारित अंक होने के बावजूद वह किसी न किसी अतिरिक्त मानक के कारण दाखिले से चूक जाते थे। ऐसे में इस पॉलिसी को एक बार फिर से लानेे की तैयारी की जा रही है। इस पॉलिसी को इस तरह से समझा जा सकता है, मसलन जो नियम एसआरसीसी कॉलेज में ईको ऑनर्स के लिए होगा, वही नियम किसी अन्य कॉलेज में ईको ऑनर्स के लिए होगा।
विज्ञापन
वहीं दाखिलों के लिए छात्राओं को दी जाने वाली दो से तीन फीसदी की छूट कॉलेज अपने मुताबिक नहीं दे सकेंगे। कॉलेजों को इसके विषय में पहले से तय करना होगा और डीयू प्रशासन को बताना होगा। कौन सा कॉलेज किस कोर्स के लिए कितनी छूट देगा, इसकी जानकारी उसे 15 मई तक देनी होगी।
कॉलेज को इसका कारण भी बताना होगा कि वह किस कारण से छात्रा को दाखिला दे रहा है। इस तरह से डीयू की अनुमति के आधार पर छात्राओं को छूट प्राप्त होगी। उल्लेखनीय है कि डीयू में लगभग 13 कॉलेज इस तरह की छूट छात्राओं को देते हैं। इस साल कॉलेजों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।