{"_id":"573b4b3d4f1c1b275dac6ffc","slug":"drinking-water-supply-and-toilet-not-available-in-dehradun-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून के स्कूलों का यह हाल, बच्चों के लिए जरूरी चीज तक नहीं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दून के स्कूलों का यह हाल, बच्चों के लिए जरूरी चीज तक नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की अध्यक्ष टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा में यह बात सामने आई कि जिले के कई स्कूलों में पेयजल कनेक्शन और शौचालय की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित हो रही विभिन्न योजनाओं की सूची भी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाय। पेयजल की समीक्षा करते हुए सभी सदस्यों ने मांग की है कि जिले के सभी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या विकराल है। इसके लिए ठोस कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह ने बताया कि जिले के कई स्कूलों में शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने परियोजना प्रबंधक स्वजल को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में अभी तक शौचालय और पेयजल संयोजन नहीं है, शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर भेजें।
विज्ञापन
बैठक में विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर, समिति के सदस्य मूरत राम शर्मा, खेम चन्द्र गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला पंचायतराज अधिकारी एमएम खान आदि उपस्थित थे।