{"_id":"57321c1b4f1c1bdf6e919af4","slug":"dps-withdrawn-by-parents-after-exposure-increased-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों के प्रदर्शन के बाद डीपीएस ने वापस ली बढ़ी हुई फीस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अभिभावकों के प्रदर्शन के बाद डीपीएस ने वापस ली बढ़ी हुई फीस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 May 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
School
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिभावकों के प्रदर्शन के बाद डीपीएस ने वापस ली बढ़ाई गई फीस द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत बढ़ाई गई फीस को वापस ले लिया है। अभिभावकों को बीते साल के फीस के ढांचे के अनुसार ही अप्रैल-जून की फीस का भुगतान करने को कहा गया है।
विज्ञापन
स्कूल के रुख से अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को बड़ी संख्या में अभिभावकों ने स्कूल के बाहर फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। डीपीएस द्वारका के अभिभावक ने बताया कि मंगलवार को स्कूल की ओर से अपनी वेबसाइट पर फीस को लेकर एक नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
इसमें स्पष्ट किया गया कि जिन अभिभावकों ने अप्रैल-जून के तहत पहली तिमाही की फीस का भुगतान नहीं किया है उनके पास यह विकल्प है कि वह बीते साल के फीस ढांचे के अनुसार फीस का भुगतान कर दें।
विज्ञापन
वहीं यदि जिन अभिभावकों ने इस साल के फीस ढांचे के अनुसार अप्रैल-जून की फीस का भुगतान कर दिया है उनकी फीस को जुलाई-सितंबर की वाली फीस में समायोजित कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ सख्ती दिखाई हुई है। सरकार की ओर से फीस बढ़ोतरी वापस लिए जाने को लेकर लगातार आदेश जारी किए जा रहे हैं।