नोएडा डीपीएस रैगिंग केस : सीबीएसई ने नोटिस भेज कर लगाई सवालों की झड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा डीपीएस में दो छात्रों से रैगिंग मामले में सीबीएसई ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर 26 मई को स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर सीबीएसई ने यह नोटिस जारी किया है।
नोटिस में यह पूछा है कि रैगिंग के चलते पीड़ित छात्रों की पढ़ाई बाधित तो नहीं हुई है? उनकी काउंसलिंग करवायी गयी या नहीं? सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, डीपीएस नोएडा को शुक्रवार को नोटिस भेजा गया। नोटिस में स्कूल प्रबंधन से पूछा गया है कि आखिर स्कूल परिसर में रैगिंग जैसी घटना कैसे घटी।
सीबीएसई समय-समय पर रैगिंग जैसी घटनाओं को रोकने और उन पर अंकुश लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करता है। ऐसे में उन निर्देशों का ढंग से पालन क्यों नहीं हुआ। रैगिंग में जिन 18 छात्रों के नाम आए हैं, उन पर किस प्रकार से कार्रवाई की गई।
नोटिस में स्कूल की ओर से रैगिंग मामले पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट के बारे में पूछा गया है। स्कूल से इस रिपोर्ट की कॉपी भी मांगी गयी है। मंत्रालय ने सीबीएसई को देशभर के स्कूल प्रबंधन को रैगिंग से संबंधित दिशा-निर्देश दोबारा जारी करते हुए उनसे स्टेटस रिपोर्ट मांगने के निर्देश दिए हैं।
इसमें स्कूलों को बताना होगा कि वे रैगिंग से निपटने के लिए किस प्रकार के कदम उठा रहे हैं। बता दें कि नोएडा डीपीएस में 11 वीं के दो छात्रों से सीनियर छात्रों ने रैगिंग ली थी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था।