{"_id":"56f7cef64f1c1b9e3ff14dbf","slug":"dozen-schools-waiting-for-upgratdation-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन स्कूल अपग्रेड होने की जोह रहे बाट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक दर्जन स्कूल अपग्रेड होने की जोह रहे बाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 28 Mar 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते वर्ष प्रदेश सरकार ने मेवात में शिक्षा के गिरते स्तर को ऊंचा उठाने के मकसद से मेवात के दर्जनों स्कूलों को मिडिल से हाई तथा हाईस्कूलों को सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा देने के साथ ही उन्हें अपग्रेड करने का आदेश जारी किया था, लेकिन करीब 10 माह बीत जाने के बाद भी इन स्कूलों को अभी तक सरकार से अपग्रेड होने की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। स्वीकृति न मिलने की वजह से विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा पाने का सपना धराशायी होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
मेवात जिले के नूंह, तावड़ू, पुन्हाना, नगीना व फिरोजपुर झिरका खंड के दर्जनों स्कूलों को अपग्रेड करने सरकार के फैसले की सभी ने तारीफ की थी, लेकिन इसे अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है।
विज्ञापन
अनुमति मिलने के बाद ही उक्त स्कूलों में 9वीं और 11वीं की कक्षाएं लगाई जा सकेंगी। स्वीकृति के बाद ही इन स्कूलों में अध्यापकों के नए पद सृजित हो सकेंगे। वहीं इस वर्ष शुरू होने वाले शिक्षा के नए सत्र में बच्चों एवं उनके अभिभावकों को इस अपग्रेडेशन का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
बता दें कि मेवात में शिक्षा के गिरते स्तर को उठाने के लिए अब से पहले भी कई सरकारों ने प्रयास किया लेकिन इसका नतीजा कुछ खास नहीं रहा, लेकिन इस बीच मौजूदा प्रदेश सरकार ने मेवात में शिक्षा के स्तर को उठाने के मकसद से एक बेहतर प्रयास तो किया लेकिन उस पर शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक अनुमति प्रदान नहीं की गई है। इससे दर्जनों स्कूल अभी भी शिक्षा विभाग के उदासीन रवैये का शिकार हो रहे हैं।
सरकार का मेवात के स्कूलों को अपग्रेड करना एक सराहनीय कदम है, लेकिन सरकार सिर्फ घोषणा तक सीमित न रहे। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ सरकार से मांग करता है कि उक्त स्कूलों में नए सत्र से अध्यापकों के पद सृजित कर कक्षाएं लगाना सुनिश्चित किया जाए। इससे मेवात के बच्चों को अपग्रेड हुए स्कूलों का लाभ प्राप्त हो सके। -नाजिम आजाद खंड प्रधान हरियाणा अध्यापक संघ।
क्या कहते हैं जिला शिक्षा अधिकारी
उक्त विद्यालयों की अभी तक सरकार से स्वीकृति प्रदान नहीं हुई है। हालांकि जिला शिक्षा विभाग द्वारा इन सभी स्कूलों का प्रस्ताव बनाकर सरकार एवं शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही अपग्रेड स्कूलों में कक्षाएं लगानी शुरू कर दी जाएंगी। -डॉ. दिनेश शास्त्री, जिला शिक्षा अधिकारी मेवात।