{"_id":"5724e6254f1c1b744ba916a1","slug":"dispute-over-tet-result-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी टेट के रिजल्ट पर विवाद, कई छात्रों के बराबर नंबर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेबीटी टेट के रिजल्ट पर विवाद, कई छात्रों के बराबर नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 01 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों में एक ही सीरीज के कई अभ्यर्थियों के बराबर नंबर आए हैं। कई केंद्रों में बड़े स्तर पर नकल होने का आरोप भी लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई जेबीटी टेट परीक्षा के नतीजों पर विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा केंद्रों में एक ही सीरीज के कई अभ्यर्थियों के बराबर नंबर आए हैं। कई केंद्रों में बड़े स्तर पर नकल होने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन
जिला चंबा के तीसा केंद्र में परीक्षा में बैठे भाई-बहन को 117-117 नंबर और दो बहनों को 114-114 नंबर मिले हैं। जिला शिमला के रोहड़ू सेंटर में 50 से ज्यादा अभ्यर्थियों को 110 से ज्यादा अंक मिले हैं। परीक्षा 150 नंबर की ली गई थी। हिमाचल प्रदेश जेबीटी प्रशिक्षु संघ ने शिक्षा बोर्ड से मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
फरवरी महीने में प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जेबीटी टैट की परीक्षा ली गई थी। 27 अप्रैल को परीक्षा के नतीजे घोषित हुए हैं। परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देखने के बाद प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश जेबीटी प्रशिक्षु संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत बरागटा ने बताया है कि रोहड़ू परीक्षा केंद्र में 50 से अधिक अभ्यर्थियों के 110 से अधिक नंबर आए हैं।
विज्ञापन
एक ही सीरीज में इस तरह के नतीजे देखे गए हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है। जिला चंबा के तीसा से एक अभ्यर्थी प्रेम सिंह ने बताया कि फरवरी में जब परीक्षा हुई थी, तब तीसा केंद्र में जमकर नकल चली थी। ई मेल के माध्यम से स्कूल शिक्षा बोर्ड को इसकी सूचना दी गई।
लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब परीक्षा परिणाम निकलने पर नकल होने की बात पुख्ता हो गई है। एक ही सीरीज में बैठे अभ्यर्थियों के 75 से अधिक नंबर आए हैं। एक भाई-बहन के 117-117 नंबर और दो बहनों के 114-114 नंबर आए हैं। प्रेम सिंह ने बोर्ड अधिकारियों से मामले की जांच करने की मांग की है।
-अभी तक किसी भी व्यक्ति की ओर से जेबीटी टेट परीक्षा परिणाम पर सवाल उठाने को लेकर लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्रों की जांच करवाई जाएगी।-विशाल शर्मा, सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला