फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   digital media course will be start in aktu

एकेटीयू में शुरू होगा डिजिटल मीडिया कोर्स

Mon, 29 Aug 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो, अमरउजाला/ लखनऊ
ब्यूरो, अमरउजाला/ लखनऊ Updated Mon, 29 Aug 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
digital media course will be start in aktu
डेमो

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्घ कॉलेजों में इंजीनियरिंग से लेकर प्रबंधन तक के छात्रों को डिजिटल मीडिया का कोर्स पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


यह कोर्स सिलेबस का हिस्सा होने के साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध होगा। शुक्रवार को विश्वविद्यालय और इंडिया मार्ट कंपनी के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए गए। 
विज्ञापन


इसके तहत इंडिया मार्ट कंपनी विवि के 616 कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए पूल प्लेसमेंट का भी आयोजन करेगी। यह पूल प्लेसमेंट लखनऊ और नोएडा में कराए जाएंगे। पहली प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन दो माह के अंदर करने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वोकेशनल एजुकेशन के सचिव भुवनेश कुमार ने कहा कि कौशल विकास सभी छात्रों के लिए आवश्यक है और उच्च शिक्षा में इस तरह के रोजगार के अवसर एवं ट्रेनिंग बहुत ही जरूरी होते जा रहे हैं।

इस अवसर पर विवि के कुलसचिव पवन गंगवार भी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन विवि के प्लेसमेंट प्रभारी प्रो. मनीष गौढ़ ने किया।

मौके पर दिनेश कुमार ने बताया कि आज सबसे बड़ी समस्या है एकेडमिक्स और इंडस्ट्री के बीच की दूरी। पिछले कुछ सालों में डिजिटल मीडिया, ई-कॉमर्स, ई-सर्विसेज का चलन तेजी से बढ़ा है। आज कहीं से भी मोबाइल पर एक क्लिक करके कोई भी काम हो जाता है। 

प्रोजेक्ट समस्याओं का समाधान ‌छात्र न‌िकालेंगे

digital media course will be start in aktu
डेमो

इसी को ध्यान में रखते हुए कम्पनी एकेटीयू को कुछ डिजिटल मीडिया के कोर्स तैयार करके उपलब्ध कराएगी। विवि अपने हिसाब से उनको कोर्स में शामिल करेगा। प्रो. विनय पाठक ने कहा कि प्रयास रहेगा अगले सेमेस्टर से इनको लॉन्च कर दिया जाए।

फिलहाल ये इलेक्टिव पेपर के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे जिसमें छात्रों को क्रेडिट भी मिलेंगे। छात्रों को ई-रिटेलिंग सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग देने के साथ कम्पनी द्वारा सेमिनार का आयोजन भी होगा।

छात्रों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करने के उद्देश्य से पढ़ाई के दौरान प्रोजेक्ट दिए जाते हैं, लेकिन अब यह प्रोजेक्ट रियल टाइम प्रॉब्लम बेस्ड होंगे।

प्रो. विनय ने बताया कि इंडिया मार्ट कम्पनी विभिन्न समस्याओं को प्रोजेक्ट के रूप में विवि को देगी जिनका समाधान छात्र निकालेंगे।

समाधान देने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इन प्रोजेक्ट्स को करके वह लोग इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। कम्पनी के एचआर हेड मधुप अग्रवाल ने कहा कि अभी तक डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करने के लिए छात्रों को जो ट्रेनिंग कम्पनियां प्लेसमेंट के बाद करवाती हैं वह अब स्टूडेंट्स के कोर्स का हिस्सा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed