फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government could withdra fee hike in ip university

फीस वृद्धि मामले में बैकफुट पर आई दिल्ली सरकार

Sun, 06 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
 delhi government could withdra fee hike in ip university
आईपी यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
गुरू गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों में फीस वृद्धि के फैसले पर दिल्ली सरकार बैक फुट पर आ गई है। 104 तकनीकी कॉलेजों में फीस वृद्धि वाले फैसले को सरकार ने वापस लेने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


इस मामले में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि छात्रों व अभिभावकों का संघर्ष रंग लाया व उनके आगे सरकार झुक गई।
 
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार जनविरोधी फैसले करती है। फीस वृद्धि के निर्णय पर सरकार को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों से करीब 600 करोड़ रुपया वसूल कर प्राइवेट कॉलेजों की तिजोरी भरने की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन


जिसे भाजपा ने समय रहते पहचान लिया व आंदोलन की घोषणा की। इससे घबराकर मुख्यमंत्री ने शनिवार रात में फैसला को रद्द कर दिया। सरकार ने बढ़ी हुई फीस 15 मार्च तक वसूलने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया था। उन्होंने बताया कि सरकार अगर फैसला वापस नहीं लेती तो जिन छात्रों को 67,500 रुपये से लेकर 81,876 रुपये सालाना फीस जमा करनी होती थी, वह फीस बढ़कर 1,20,000 रुपये हो जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed