{"_id":"57129a044f1c1b9c714a6bb7","slug":"delay-in-teachers-appointment-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"3089 पदों पर लटक सकती है भर्ती, राज्यपाल के निर्देश भी ताक पर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
3089 पदों पर लटक सकती है भर्ती, राज्यपाल के निर्देश भी ताक पर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
टीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सहायक अध्यापक एलटी के पद पर 2780 शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में विभाग ने राज्यपाल के निर्देश भी ताक पर रख दिए। राज्यपाल डॉ. केके पाल ने विभाग को दस दिनों के भीतर शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश दिए, लेकिन मामला मई अंतिम सप्ताह तक खींच सकता है।
विज्ञापन
प्रदेश में फरवरी 2014 में सहायक अध्यापक एलटी के 3089 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। नियुक्ति विज्ञप्ति जारी होने के बाद उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से इसके लिए परीक्षा कराई गई, लेकिन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी में क्षैतिज आरक्षण के मसले पर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी गई। जिससे मामला लटक गया। बाद में हाईकोर्ट ने 90 फीसदी रिजल्ट जारी करने के नियुक्ति के आदेश दिए।
विज्ञापन
वहीं हाल ही में राज्यपाल डॉ. केके पाल ने भी विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दस दिन के भीतर 2780 पदों पर नियुक्ति के निर्देश दिए, लेकिन प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से विषय वार मेरिट तैयार करने में ही अभी कई रोज लगने वाले हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो 2780 पदों पर नियुक्ति के लिए मई अंतिम सप्ताह तक समय लग सकता है। वही समस्त 3089 पदों में से दस फीसदी नियुक्ति का मामला अभी कोर्ट में है।
विज्ञापन