{"_id":"570803b34f1c1b7870c813aa","slug":"decree-of-education-department-update-online-result-of-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों को फरमान, 11 तक ऑनलाइन अपडेट करें बोर्ड के रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूलों को फरमान, 11 तक ऑनलाइन अपडेट करें बोर्ड के रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य के सभी स्कूलों पर शिकंजा कस दिया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को हिदायत दी है कि 11 अप्रैल तक 9वीं और 11वीं कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन अपडेट किया जाए। वहीं, फाइनल सबमिशन करने के बाद नतीजे की हार्ड कॉपी स्कूल रिकॉर्ड में रखी जाए। बोर्ड को हार्ड कापी भेजना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, बोर्ड ने साफ किया है कि जो स्कूल अपने विद्यार्थियों का नतीजा ऑनलाइन अपडेट नहीं करेंगे, वह अपने विद्यार्थियों को अगली श्रेणी में नहीं भेज पाएंगे। वहीं, इन विद्यार्थियों का ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन नहीं काटा जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बोर्ड के इस फैसले से स्कूलों के काम में पूरी तरह पारदर्शिता आने की उम्मीद है। एक तो ऑनलाइन अपडेट देने से स्कूलों में विद्यार्थियों को बोर्ड का सही ज्ञान हो जाएगा। दूसरा परीक्षा सेंटर बनाते समय भी बोर्ड इन सब बातों का ध्यान रखेगा।
विज्ञापन
कोई भी अधिक बच्चे दिखाकर गलत तरीके से सेंटर नहीं बनवा पाएगा। बोर्ड अधिकारियों ने साफ किया है कि जो स्कूल आदेशों की पालना नहीं करेंगे। बोर्ड की ओर से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिक्रयोग है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड अब पूरी तरह इंटरनेशनल बोर्ड की तर्ज पर काम कर रहा है। बोर्ड द्वारा बाकायदा पूरे साल के लिए एक कैलेंडर बनाया गया है। उसके मुताबिक ही सारी कार्रवाई की जाती है।