{"_id":"57361baa4f1c1bb36b919d62","slug":"decree-no-vehicle-zone-in-pu-campus-from-18-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू प्रशासन का फरमान, 18 से कैंपस बनेगा नो व्हीकल जोन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू प्रशासन का फरमान, 18 से कैंपस बनेगा नो व्हीकल जोन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस को नो व्हीकल जोन बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में वाहनों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए ई रिक्शा सर्विस शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी के अनुसार 18 मई को कैंपस में ई रिक्शा सर्विस को लांच किया जाएगा। प्रशासक के सलाहकार परिमल राय नई सर्विस का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
पीयू कैंपस में पहले चरण में 30 ई रिक्शा शुरू होंगे। इसके लिए एक कंपनी से टाईअप किया गया है। कंपनी ई रिक्शा सुविधा के साथ-साथ गाड़ियों की पार्किंग की जिम्मेदारी भी संभालेगी। पीयू प्रबंधन ने सेक्टर-14 और 25 दोनों में ई रिक्शा सर्विस शुरू करने का फैसला किया है। पीयू के सभी गेटों पर हर पांच ई रिक्शा खड़ा होगा। लोगों को कैंपस में किसी भी जगह जाने के लिए प्रति राइड 10 रुपये देने होंगे। ई रिक्शा को अच्छा रिस्पांस मिलने पर पीयू प्रशासन सीटीयू की तर्ज पर मासिक पास सिस्टम भी शुरू कर देगा। ई रिक्शा सर्विस को प्राइवेट एजेंसी संचालित करेगी।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स की गाड़ियों पर पूरी तरह रोक
पीयू प्रशासन अब कैंपस में चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह से बैन करने की तैयारी में है। पीयू के गेट नंबर-1 पर बाहरी वाहनों को रोक दिया जाता है। जानकारी के अनुसार अगले सत्र से पीयू कैंपस में सभी स्टूडेंट के चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगाने की योजना है। इस संबंध में पीयू के प्रॉस्पेक्टस और हैंडबुक में भी जानकारी दी जाएगी। प्रथम वर्ष हॉस्टल में दाखिले लेने वालों से गाड़ी नहीं रखने का पहले ही हलफनामा लिया जाएगा।
विज्ञापन
कर्नल जीएस चड्डा, रजिस्ट्रार, पंजाब यूनिवर्सिटी ने बताया कि कैंपस में ई रिक्शा सर्विस को 18 मई से शुरू किया जा रहा है। नए सिस्टम से कैंपस में वाहनों की भीड़ से काफी निजात मिलने की उम्मीद है। रिस्पांस अच्छा रहा तो भविष्य में ई रिक्शा की संख्या बढ़ा दी जाएगी।