फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTET exam, HSSC exam, haryana exam, competitive exam, campus, education, rohtak

सीटेट और HSSC एग्जाम एक ही दिन, आवेदक संकट में

Sun, 10 Apr 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 10 Apr 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
CTET exam, HSSC exam, haryana exam, competitive exam, campus, education, rohtak
exam
सीटेट एग्जाम की नई तारीख ने आवेदकों के लिए संकट खड़ा कर दिया है। इसी दिन एचएसएससी का एग्जाम भी है। ऐसे में दोनों पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी असमंजस में हैं कि आखिर एक दिन में दो-दो परीक्षाएं कैसे दें? सीबीएसई ने 21 फरवरी को सीटीईटी की परीक्षा रखी थी। उस समय बाकी प्रदेशों में परीक्षा हो गई, लेकिन हरियाणा में आरक्षण आंदोलन के चलते इसे स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को सीबीएसई ने हरियाणा के अभ्यर्थियों के लिए संशोधित परीक्षा तिथि 8 मई घोषित कर दी। इसके लिए बाकायदा प्रदेश के छह शहरों में 76 सेंटरों भी बना दिए गए। लेकिन इस तिथि के घोषित होने के बाद कुछ अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। उन्होंने हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से निकाली गई ऑक्सन रिकार्डर पोस्ट के लिए भी आवेदन कर रखा है। इस पद के लिए भी परीक्षा 8 मई को ही होनी है।
विज्ञापन


हसनगढ़ के रहने वाले अभ्यर्थी नवीन कुमार और राहुल शर्मा का कहना है कि उन्होंने दोनों पदों के लिए आवेदन किया है। एक ही दिन दोनों परीक्षाएं होने से असमंजस की स्थिति बन गई है। एक दिन में एक ही परीक्षा देना संभव है। ऐसे में किसी भी एक परीक्षा की तिथि में बदलाव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में था सेंटर, फंस गए हरियाणा में
21 फरवरी को सीटीईटी की परीक्षा में कई अभ्यर्थी ऐसे भी थे, जिन्हें दिल्ली या किसी अन्य सेंटर पर परीक्षा देनी थी। लेकिन वह हरियाणा में रह रहे हैं। हरियाणा में आंदोलन के चलते वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। ऐसे अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि सीबीएसई दोबारा परीक्षा कराएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


सीबीएसई की ओर से जारी नई तिथि में स्पष्ट निर्देश हैं कि 8 मई को होने वाली परीक्षा केवल हरियाणा के सेंटरों पर होगी, बाकी अन्य सेंटरों पर नहीं। खेड़ीसाध निवासी भारती कश्यप का कहना है कि आरक्षण आंदोलन के चलते वह आवेदन करने के बाद भी सीटीईटी नहीं दे सकीं। सीबीएसई से उम्मीद थी कि कुछ समाधान होगा, लेकिन वह भी नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed