{"_id":"573166454f1c1b2333919f62","slug":"crpf-and-hp-police-recruitment-written-test-on-29th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":" CRPF और पुलिस भर्ती की परीक्षा एक ही दिन, युवा परेशान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CRPF और पुलिस भर्ती की परीक्षा एक ही दिन, युवा परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 11 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
एक ही दिन होने वाली दो लिखित परीक्षाओं ने युवाओं को उलझन में डाल दिया है। सीआरपीएफ और पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा एक ही दिन तय की गई है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही दिन होने वाली दो लिखित परीक्षाओं ने युवाओं को उलझन में डाल दिया है। सीआरपीएफ और पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा एक ही दिन तय की गई है। 29 मई को लिखित परीक्षा होगी। इसके चलते हजारों युवा एक लिखित परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
एक समय में दो जगह परीक्षा देना युवाओं के लिए संभव नहीं है। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा जिला स्तर पर होगी, वहीं सीआरपीएफ की लिखित परीक्षा के लिए भी अलग से परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रदेश भर से हजारों युवाओं ने सीआरपीएफ तथा पुलिस की भर्ती में भाग लिया है।
विज्ञापन
एक ही दिन लिखित परीक्षा होने से युवाओं में रोष है। युवाओं में संजीव कुमार, विजय कुमार, संतोष कुमार, अश्वनी कुमार, अजय कुमार, विनोद कुमार, संजय शर्मा, विनय कुमार, विवेक कुमार, मनोज कुमार और संजीव कुमार आदि ने बताया कि एक ही दिन सीआरपीएफ तथा पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा है। 29 मई को परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
बताया कि उन्होंने सीआरपीएफ और पुलिस भर्ती में भाग लिया है। एक ही दिन दोनों परीक्षाओं के चलते उन्हें एक परीक्षा देने से वंचित रहना पड़ेगा। उन्होंने लिखित परीक्षाओं की तिथियों में फेरबदल करने की मांग की है।
युवाओं का कहना है कि उनके हित को ध्यान में रखते हुए सरकार एक भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि बदले। इससे वे सीआरपीएफ तथा पुलिस भर्ती दोनों की लिखित परीक्षा में भाग ले सकें।