फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cpmt exam will held on 17 may 2016

सीपीएमटी का विस्तृत कार्यक्रम घोषित

Sun, 06 Mar 2016 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Mar 2016 02:47 PM IST
सार

  • आवेदन पत्र भरने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 मार्च से

विज्ञापन
cpmt exam will held on 17 may 2016
सीपीएमटी का कार्यक्रम - फोटो : demo

विस्तार

प्रदेश सरकार ने कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार 17 मई को प्रवेश परीक्षा होगी और एक जून को परिणाम घोषित किया जाएगा। पहली काउंसलिंग छह जुलाई से 15 जुलाई के बीच होगी।

विज्ञापन


22 जुलाई तक पहले राउंड के चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज में जॉइन करना होगा। अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद सीपीएमटी-2016 करा रहा है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शनिवार को विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। सीपीएमटी के तहत एमबीबीएस की 1740 सीटों के लिए दाखिले होते हैं। इसके अलावा बीडीएस के भी दाखिले इसी से होते हैं।
विज्ञापन



सीपीएमटी के आवेदन पत्र भरने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 मार्च से 12 अप्रैल के बीच होंगे। 11 मार्च से 13 अप्रैल के बीच अभ्यर्थी फीस जमा कर सकेंगे।

अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र 11 मई से 16 मई के बीच ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। 17 मई को प्रवेश परीक्षा के बाद एक जून को परिणाम घोषित हो जाएगा।

तीन व चार जून को अभ्यर्थी स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। निशक्त अभ्यर्थियों के परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन भी 15 जून तक हो जाएगा।

सीपीएमटी की दूसरे चरण की काउंसलिंग 10 से 22 अगस्त के बीच होगी। इन्हें 28 अगस्त तक अपने-अपने कॉलेजों में प्रवेश लेना होगा।

यूं तो शैक्षिक सत्र की औपचारिक शुरुआत एक अगस्त से होगी लेकिन दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद बची हुई सीटों के लिए मॉपअप राउंड 31 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर से पहले करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें 30 सितंबर तक दाखिला लेना होगा। इसके बाद भी यदि कोई सीट खाली रह जाती है तो उसे 30 अक्टूबर तक भर लिया जाएगा।

परीक्षा के समय लिए जाएंगे अंगूठे के निशान

cpmt exam will held on 17 may 2016
सीपीएमटी का कार्यक्रम घोष‌ित - फोटो : demo

सीपीएमटी के समय अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों के अंगूठे के निशान भी लिए जाएंगे। ये निशान काउंसलिंग के समय मिलाए जाएंगे।

मुन्ना भाइयों से बचने के लिए सरकार यह कदम उठाएगी। साथ ही प्रार्थनापत्र में चस्पा फोटो व परीक्षा के समय प्रस्तुत फोटो एक ही होनी चाहिए।

विश्वविद्यालय को इसका पूरा रिकॉर्ड काउंसलिंग बोर्ड के चेयरमैन यानी महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को उपलब्ध कराना होगा। इसी के जरिये काउंसलिंग के समय अभिलेखों का मिलान किया जाएगा।

यदि किसी अभ्यर्थी के फिंगर प्रिंट या फिर अभिलेखों में भिन्नता पाई गई तो उसके खिलाफ प्राथमिकी लिखाई जाएगी।

कहां कितनी हैं एमबीबीएस की सीटें

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ-250
गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज, कानपुर-190
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा-150
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद-150
लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज, मेरठ -150
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी-100
बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर-100
यूपी ग्रामीण आयुर्विज्ञान व अनुसंधान संस्थान, सैफई-150
राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर-100
राजकीय मेडिकल कॉलेज, कन्नौज-100
राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन-100
राजकीय मेडिकल कॉलेज, आजमगढ़-100
राजकीय मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर-100
एक अगस्त से शुरू हो जाएगा नया शैक्षिक सत्र
प्रदेश सरकार ने जारी किया सीपीएमटी का विस्तृत कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed