फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   counsellling pattern, centralized counselling, college admission, chandigarh college admission

चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग का तरीका बदला

Fri, 27 May 2016 10:22 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 May 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
counsellling pattern, centralized counselling, college admission, chandigarh college admission
कैंपस, एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब यूनिवर्सिटी ने इस बार शहर के सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग का तरीका बदल दिया है। कॉलेजों में इस बार बीए को छोड़ लगभग सभी अन्य कोर्स में दाखिला सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग के तहत होगा। सभी कॉलेजों को अलग-अलग कक्षाओं के लिए कॉमन एडमिशन प्रोसेस की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। डायरेक्टर हायर एजुकेशन (डीएचई) के निर्देश पर सभी सरकारी कॉलेजों के लिए कॉमन प्रॉस्पेक्टस तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सभी कोर्स के लिए इस बार सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। शहर के सरकारी कॉलेजों में हर साल करीब 20 हजार विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्स में दाखिले दिए जाएंगे। आगामी सत्र के लिए बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल, बीबीए, बीसीए और एमकॉम जैसे कोर्स के लिए एक ही जगह पर काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दो कॉलेज में एमकॉम और बीबीए कोर्स  
दो सरकारी कॉलेजों में इस साल एमकॉम प्रथम वर्ष में दाखिला दिया जाएगा। गवर्नमेंट कालेज-46 और गवर्नमेंट कालेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन-50 में एमकॉम की 40-40 सीटों पर मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा। गवर्नमेंट कामर्स कॉलेज-50 को एमकॉम के साथ ही बीबीए प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की जिम्मेदारी दी गई है। बीबीए कोर्स जीसी-11 में 80 सीटों और गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज-50 में 40 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीसी-42 में बीएससी मेडिकल और जीसीजी-11 में नॉन मेडिकल की काउंसिलिंग
सरकारी कॉलेजों में बीएससी (मेडिकल) प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए जीसीजी-42 में काउंसिलिंग होगी। यहां पर बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और बायोइंफॉरमेटिक्स (इलेक्टिव) फर्स्ट सेमेस्टर के लिए भी काउंसिलिंग होगी। बीएससी मेडिकल में जीसीजी-11 में 140 सीटों, जीसी-11 में 100 सीटों और जीसीजी-42 में 120 सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे। उधर, बीएससी नॉन मेडिकल की काउंसिलिंग इस साल जीसीजी-11 में होगी। बीएससी नॉन मेडिकल के लिए जीसीजी-11 में 140 सीटें, जीसी-11 में 200 सीटें और जीसीजी-42 में 120 सीटें निर्धारित की गई हैं।

बीकॉम दाखिले का शेड्यूल नहीं हुआ तैयार  
शहर के 11 सरकारी, प्राइवेट और पीयू ईवनिंग विभाग में बीकॉम प्रथम वर्ष की करीब 2400 सीटों के लिए हर साल पीयू प्रशासन सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला करता है। 21 मई को सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया था, लेकिन पीयू प्रशासन अब तक बीकॉम काउंसिलिंग को लेकर तैयार नहीं है। पीयू प्रशासन की ओर से अब तक काउंसिलिंग कोआर्डिनेटर तय नहीं किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार पीयू स्थित यूबीएस की एक महिला प्रोफेसर को यह जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया है। स्टूडेंट्स लगातार कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बीकॉम आवेदन फार्म को लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
 
बीसीए की काउंसिलिंग जीसी-46 में

बीसीए प्रथम वर्ष में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को जीसीजी-11 में 80, जीसी-11 में 80, जीसीजी-42 में 80 और जीसी-46 में 40 सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे। इस साल बीसीए के लिए सेक्टर-46 गवर्नमेंट कॉलेज में काउंसिलिंग होगी।


सभी पांच सरकारी कॉलेज में दाखिले के लिए कॉमन प्रॉस्पेक्टस को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बीए को छोड़ लगभग सभी अन्य कोर्स के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग होगी। सभी कॉलेजों को जिम्मेदारी दी गई है।
- प्रोफेसर जेके सहगल, प्रिंसिपल, जीसी-11 और कॉमन प्रॉस्पेक्टस कमेटी के इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed