फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Convocation security arrangements

दीक्षांत समारोह के लिए जेयू सुरक्षा घेरे में

Wed, 30 Mar 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 30 Mar 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Convocation security arrangements
यून‌िवर्स‌िटी पर‌िसर की जांच करता पुल‌िस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू विश्वविद्यालय में आगामी दो अप्रैल को हो रहे 16वें दीक्षांत समारोह के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है। विश्वविद्यालय के सभी मुख्य गेटों से आने जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। आयोजन स्थल जनरल जोरावर सिंह सभागार को सुरक्षा की दृष्टि से खंगाला जा रहा है। किसी संदिग्ध पदार्थ की पकड़ के लिए डाग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


पहली अप्रैल से आयोजन स्थल के क्षेत्र को सील करने की तैयारी की जा रही है। इस बीच वीरवार को हो रही फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए बुधवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। समारोह के लिए वर्ष 2014 सेशन के 88 टॉपरों के अलावा 104 पीएचडी धारकों को डिग्रियां प्रदान करना प्रस्तावित था, लेकिन आवेदन प्रक्रिया में सिर्फ 59 पीएचडी धारकों और 65 विद्यार्थियों ने पदक के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन


इन सभी विद्यार्थियों को फुल ड्रेस रिहर्सल में शामिल होना है। रिहर्सल सुबह शुरू होगी और तय शेड्यूल में पूरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। दीक्षांत समारोह के लिए कैंपस में मरम्मत और सजावट कार्य को तेज किया गया है। इसमें बंद पड़ी गतिविधियों को दोबारा चालू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि में आने वाले सभी लोगों से पूछताछ करने के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। समारोह में देश के उपराष्ट्रपति हमीद अंसारी, मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर सहित अन्य प्रमुख लोगों के शामिल होने से सुरक्षा कड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed