{"_id":"56df95d84f1c1b72098b4568","slug":"convocation-news-punjab-university-convocation-punjab-university-campus-news-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में कोनवोकेशन 13 को, बेटियों का दबदबा रहेगा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू में कोनवोकेशन 13 को, बेटियों का दबदबा रहेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Mar 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
कोनवोकेशन, कैंपस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में 13 मार्च को होने वाले 65वें दीक्षांत समारोह में बेटियों का दबदबा रहेगा। पीएचडी डिग्री से लेकर गोल्ड मेडल के लिए चुने गए विद्यार्थियों में लड़कियों का वर्चस्व रहेगा। पीयू प्रशासन के अधिकारी दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुटे हैं। सूत्रों के अनुसार दीक्षांत समारोह में करीब 300 युवाओं को विभिन्न संकाय में पीएचडी डिग्री से नवाजा जाएगा। विभिन्न संकायों में टॉप करने वाले 207 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
मंगलवार तक पीयू के 75 संकायों में से 271 शोधकर्ताओं को पीएचडी डिग्री देने पर कुलपति ने मुहर लगा दी है। पीयू की ओर से तैयार लिस्ट में 271 में 191 लड़कियां और 80 लड़कों को दीक्षांत समारोह में पीएचडी डिग्री मिलेगी। समारोह पीयू जिम्नेजियम हॉल में 13 को सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी की मौजूदगी में डिग्री और मेडल दिए जाएंगे।
पंजाब के खाते में रिकार्ड 97 पीएचडी डिग्री
पीयू दीक्षांत समारोह में सबसे अधिक पीएचडी डिग्री पंजाब के खाते में जाएंगी। जानकारी के अनुसार 271 पीएचडी डिग्री में सबसे अधिक 97 पंजाब के विद्यार्थियों के नाम रही है। दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ (56), तीसरे स्थान पर हरियाणा (30) और चौथे स्थान पर हिमाचल प्रदेश (28) शामिल हैं। उत्तर प्रदेश और राजस्थान से 5-5, महाराष्ट्र और दिल्ली से 4-4 लोगों को पीएचडी डिग्री मिलेगी।
विज्ञापन
पीएचडी कराने में विज्ञान संकाय सबसे आगे रहे। साइंस में कुल 96 पीएचडी में 28 लड़के और 68 लड़कियां शामिल हैं। कला (आर्ट्स) संकाय की 53 पीएचडी में 15 लड़के और 38 लड़कियां शामिल हैं। शिक्षा संकाय से 22 युवाओं ने पीएचडी की है। इसमें 21 छात्राएं और सिर्फ एक छात्र है। फार्मास्यूटिकल विभाग से एकमात्र पीएचडी डिग्री छात्रा को मिलेगी।
12 मार्च तक वाइवा हुआ तो मिलेगी पीएचडी डिग्री
65वें दीक्षांत समारोह में सभी योग्य विद्यार्थियों को राज्यपाल के हाथों डिग्री दिलाने की कोशिश की जा रही है। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार जिन विद्यार्थियों का 12 मार्च को भी पीएचडी वाइवा हो गया, उन्हें अगले दिन दीक्षांत समारोह में डिग्री प्रदान कर दी जाएगी। उधर, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के जिन विद्यार्थियों का 10 मार्च तक रिजल्ट घोषित होगा, उन्हें भी डिग्री मिलने की संभावना है।
दीक्षांत समारोह में करीब 300 स्टूडेंट्स को पीएचडी डिग्री और 207 मेडल दिए जाएंगे। अधिकतर डिग्री और मेडल लड़कियों के नाम हैं। पीयू प्रशासन दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले वाइवा होने वाले स्टूडेंट्स को भी पीएचडी डिग्री अवार्ड करेगा।
- प्रो. परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (पीयू)