{"_id":"57210adc4f1c1b1a5fa9203a","slug":"convocation-in-sggs-khalsa-college-for-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन की 400 छात्राओं को डिग्री","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन की 400 छात्राओं को डिग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में दीक्षांत समारोह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में बुधवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
एडवाइजर परिमल राय ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट करने वाली करीब 400 छात्राओं को डिग्री से नवाजा गया। मुख्य अतिथि प्रो.सोलंकी ने कहा कि समाज में हर तरह की तरक्की में बेटियों की अहम भूमिका है।
विज्ञापन
उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह खुद लक्ष्य का चयन करें और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। कालेज प्रिंसिपल डॉ. चरणजीत कौर सोही ने इस मौके पर सालाना रिपोर्ट में कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन