{"_id":"56f0c5314f1c1b0c29f14d24","slug":"congress-win-ec-election-in-hp-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू की ईसी पर कांग्रेस का कब्जा, राजकुमारी जीती","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू की ईसी पर कांग्रेस का कब्जा, राजकुमारी जीती
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के सभागार में हुए मतदान में इस बार कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद और कोर्ट सदस्य के लिए सोमवार को हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित राज कुमारी ने ईसी सदस्य पद पर जीत दर्ज की। कोर्ट सदस्य पद एक बार फिर से भाजपा समर्थित कुलदीप कुमार जीते है। शाम पांच बजे घोषित किए इस चुनावी नतीजों के बाद दोनों विजयी उम्मीदवारों के साथ समर्थकों ने नारेबाजी की और परिसर में विजय रैली निकाली।
विज्ञापन
भाजपा समर्थकों से कांग्रेस समर्थित संगठन ईसी सदस्य का पद छीनने में कामयाब रहा है। पिछली मर्तबा ईसी और कोर्ट सदस्य पर भाजपा समर्थित काबिज हुए थे। विवि के कुलसचिव डॉ. पंकज ललित ने मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी नतीजों को घोषित किया। उन्होंने विजयी रहे उम्मीदवारों को जीत की बधाई देते हुए विवि तथा कर्मचारियों हित में प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के सभागार में हुए मतदान में इस बार कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कुल 820 कर्मचारी मतदाताओं में से 706 ने मत प्रयोग कर ईसी और कोर्ट के लिए अपने प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया पूरी की। डाले गए 706 मतों में से 14 मत अमान्य घोषित किए गए। ईसी सदस्य पद पर पहली मर्तबा जीत कर आई महिला उम्मीदवार राज कुमारी ने 311 मत प्राप्त किए, जबकि भाजपा समर्थित प्रेम राज को 223 मत ही पड़े।
विज्ञापन
कोर्ट सदस्य पद के विजेता घोषित कुलदीप कुमार को 295 मत पड़े, वहीं कांग्रेस समर्थित पीपी नेगी को 267 मतों से ही संतोष करना पड़ा। सुबह ग्यारह बजे से चार बजे मतदान की प्रक्रिया चली। तीनों अलग अलग विचारधारा के कर्मचारी संगठनों ने कुलपति कार्यालय के बाहर मतदाता सूचियों के साथ बैठ कर एक एक मतदाता से वोट की अपील की। सभी प्रत्याशी सुबह दस बजे ही रास्ते में खड़े हो कर समर्थकों के साथ वोट मांगते नजर आए।
किसको पड़े कितने मत
ईसी सदस्य पद मत प्राप्त कोर्ट सदस्य पद मत प्राप्त
नरेश कुमार(माकपा समर्थित ) 158 कुलदीप कुमार (भाजपा समर्थित ) 295
प्रेम राज(भाजपा समर्थित ) 223 ललित कुमार (माकपा समर्थित ) 130
राज कुमारी(कांग्रेस समर्थित ) 311 प्रेम प्रकाश नेगी (कांग्रेस समर्थित ) 267
विवि कल्याण संघ ने दी विजेताओं को बधाई
विश्वविद्यालय कल्याण संघ के चेयरमैन तेज राम शर्मा और पूर्व चेयरमैन तथा पूर्व ईसी सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस ने विजेता रहे कर्मचारी नेताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि वे सभी कर्मचारियों को साथ लेकर विश्वविद्यालय और कर्मचारी हित तथा उनके लंबित मामलों को निपटाने के लिए कार्य करें।