{"_id":"571e78774f1c1b3a64a91d87","slug":"conference-on-higher-education-in-leadership-at-punjab-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में लीडरशिप इन हायर एजुकेशन पर कांफ्रेंस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में लीडरशिप इन हायर एजुकेशन पर कांफ्रेंस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में सोमवार से लीडरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन थीम पर दो दिवसीय रीजनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस में देश भर की आठ सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति और रजिस्ट्रारों ने हिस्सा लिया। कांफ्रेंस में कुल 60 डेलीगेट्स हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
पीयू गोल्डन जुबली हाल में आयोजित कांफ्रेंस के पहले दिन यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के वाइस चेयरमैन प्रो. एच देवराज मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हायर एजुकेशन में बेहतरी के लिए यूनिवर्सिटी को आइडिया एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने चाहिए।
विज्ञापन
न्होंने नॉलेज कॉरिडोर स्थापित करने के बारे में भी अपने विचार रखे। उन्होंने सभी यूनिवर्सिटी को एक एरिया में फोकस करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने किया। इस मौके पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब के कुलपति प्रो. आरके कोहली, बाबासाहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ के कुलपति प्रो. आरसी सोबती, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश के कुलपति कुलदीप चंद अग्निहोत्री भी मौजूद थे। मंगलवार को भी वर्कशॉप जारी रहेगी।
विज्ञापन