{"_id":"5700e6414f1c1bd813c810c8","slug":"computer-science-students-can-study-in-michigan-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशिगन यूनिवर्सिटी में पढ़ सकते हैं कंप्यूटर साइंस छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मिशिगन यूनिवर्सिटी में पढ़ सकते हैं कंप्यूटर साइंस छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 03 Apr 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
michigan university
द नॉर्थकैंप यूनिवर्सिटी (एनसीयू) का मिशिगन प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी व आईटीआई मुंबई से करार हुआ। शनिवार को एनसीयू परिसर में इसकी घोषणा की गई। इस करार का फायदा सिर्फ विद्यार्थियों को ही नहीं यहां के शिक्षकों को भी मिलेगा। विद्यार्थी अपने कोर्स की पढ़ाई तीन वर्ष करने के बाद अंतिम वर्ष के लिए अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण करने जा सकेंगे।
विज्ञापन
अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा एनसीयू के शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईआईटी मुंबई और मिशिगन यूनिवर्सिटी से करार के तहत आईआईटी मुंबई स्पोकन ट्यूटोरियल प्रजेक्ट और मिशिगन यूनिवर्सिटी 3+1+1 कंप्यूटर प्रोग्राम कराएगा।
विज्ञापन
स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया था। इसका उद्देश्य ऑडियो विजुअल माध्यम से छात्रों को आसान तरीके से सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण प्रदान करना है।
विज्ञापन
मिशिगन यूनिवर्सिटी से समझौते के तहत एनसीयू के कंप्यूटर साइंस कोर्स के छात्रा यहां अपनी तीन वर्ष की पढ़ाई के बाद चौथे वर्ष अमेरिका जाएंगे। वहां उन्हें प्रौद्योगिकी की आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाएगी।
इस प्रोग्राम एनसीयू के वाइस चांसलर ब्रिगेडियर एसके शर्मा ने कहा कि स्पोकन ट्युटोरियल प्रोग्राम एक ऐसा माध्यम है जहां छात्र बिना किसी फीस के बुनियादी बातें सीख सकते हैं। मिशिगन प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी अमेरिका के साथ संधि से छात्रों को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर मिलेगा।