फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Complaint against DU, students to protest dearly

दिल्ली विवि के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत, विरोध प्रदर्शन करना महंगा पड़ा

Tue, 24 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Complaint against DU, students to protest dearly
स्वाति मालीवाल

दिल्ली विश्वविद्यालय के हॉस्टल में हफ्ते तक पानी न मिलने के चलते छात्राओं को विरोध प्रदर्शन करना महंगा पड़ा है। क्योंकि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं के परिजनों को पत्र लिखकर कहा है कि 23 अप्रैल को आपकी बेटियां रातभर हॉस्टल में नहीं थीं। 

विज्ञापन


विवि द्वारा परिजनों को भेजे पत्र के विरोध में पीड़ित छात्राओं ने दिल्ली महिला आयोग से विवि के खिलाफ शिकायत दी है। आयोग को भेजी शिकायत में पीड़ित छात्राओं ने लिखा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी अंडरग्रेजुएट हॉस्टल में एक हफ्ते से पानी नहीं था। 
विज्ञापन


शिकायत पर जब विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बात नहीं सुनी तो करीब दो सौ छात्राओं ने 23 अप्रैल को हॉस्टल के बाहर सड़क पर विरोध दर्ज करवाया था। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस, मीडिया और विश्वविद्यालय प्रबंधन के अधिकारी भी मौजूद रहे। हालांकि अब विश्वविद्यालय ने उनके परिजनों को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी बेटियां उक्त रात को हॉस्टल में नहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्राओं का तर्क है कि आखिर यह विश्वविद्यालय को कौन सा चेहरा है, जिसमें विरोध दर्ज करने पर परिजनों को ऐसे पत्र भेजे जा रहे हैं। जबकि विश्वविद्यालय जानता है कि सभी लड़कियां विरोध में बैठी हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed