फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh announce new buildings for shimla city govt schools.

शिमला के सरकारी स्कूलों को सीएम ने दी बड़ी सौगात

Fri, 15 Apr 2016 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 15 Apr 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
 cm virbhadra singh announce new buildings for shimla city govt schools.
मुख्यमंत्री ने छोटा शिमला वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में साढ़े नौ करोड़ की लागत से बने बहुमंजिला भवन का लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शहर के सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा। छात्रों को धर द्वार बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को छोटा शिमला वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में साढ़े नौ करोड़ की लागत से बने बहुमंजिला भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने शहर के संजौली वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नए भवन निर्माण के लिए भी पर्याप्त धन उपलब्ध करवाने की बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लक्कड़ बाजार गर्ल्स स्कूल में भवन की समस्या को हल करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। भूमि वक्फ बोर्ड की होने के कारण उसे बेचा नहीं जा सकता, मगर सरकार और विभाग वक्फ बोर्ड के साथ लीज पर भूमि लेकर नया भवन बनाने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि संजौली स्कूल भवन को एनओसी देने के लिए एमसी मानती है तो संजौली स्कूल में भी भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राजेश्वरी बत्ता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और स्कूल के नए भवन और स्कूल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बहुमंजिला भवन के बन जाने से स्कूल की क्लास रूम और कक्षाएं पढ़ाने की समस्या हल हो गई है। दो शिफ्ट में चल रहे स्कूल में बीते वर्ष 800 छात्र थे। इस बार 500 दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इस पांच मंजिला भवन में 14 क्लास रूम, पांच प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, मिड डे मील रूम, सभागार और टॉफ फ्लोर में बने टैरेस से प्रार्थना के लिए मैदान की समस्या भी हल हो गई है। भवन की आधारशिला 11 सितंबर को मुख्यमंत्री ने ही रखी थी।

दूरदराज क्षेत्रों में जारी रहेगी स्कूल खोलने की प्रक्रिया : सीएम
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि स्कूलों में गुणात्मक सुधार लाने और हर तरह की सुविधाएं मुहैया करवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्कूलों में अच्छे भवन निर्माण, शिक्षकों की तैनाती, हर वरिष्ठ तथा माध्यमिक स्तर के स्कूल में सभी संकाय में पढ़ाई शुरू करवाना, खेल मैदान तथा अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दूरदराज में जहां स्कूल खोलना जरूरी है, वहां स्कूल खोलने की प्रक्रिया जारी रखी जाएगी।

इसके लिए तय मानक और सर्वे को ही आधार बनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खोले गए स्कूलों को अपग्रेड करने  की जरूरत है। प्रदेश सरकार ने सबको घर द्वार शिक्षा सुविधा मुहैया करवाने को शिलाई सहित दूरदराज क्षेत्रों में कॉलेज खोले हैं, जहां छात्राओं की संख्या अधिक देखने को मिल रही है, जो घर से दूर पढ़ाई करने नहीं जा सकती है। उन्होंने कहा कि शहर के पोर्टमोर,  सहित अन्य स्कूल तथा कॉलेजों में लोक निर्माण ने बेहतरीन कार्य कर बहुमंजिला भवन तैयार किए हैं।

कार्यक्रमों के लिए सीएम ने दिए 35 हजार रुपये
छोटा शिमला स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में स्कूली छात्र- छात्राओं प्रस्तुतियों से खुश होकर 35000 रुपये ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की। कार्यक्रम का आगाज वंदना से किया गया। इसके बाद स्नेह तांटा और अंजना की ओर से तैयार करवाई गई नन्हीं सी गुड़िया सुनसए अपनी कहानी... समूह गान सुनाया। शिक्षिका कमलेश कपरेट, रीना सरकैक की ओर से तैयार करवाई प्रस्तुति में दिव्या, मोनिका, जागृति, मुस्कान, टीना, मीनु, मनीषा, पूनम आदि ने रंगीलो म्हारो ढोलना... से दर्शकों का दिल जीत लिया।


कंचन, पारूल, हेमलता, पारखी, प्रीति, अंजना तथा साथी छात्राओं ने शिक्षिका सरला और सारिका की ओर से तैयार करवाई पहाड़ी नाटी की प्रस्तुति दी। अंजना, पारुल, हेमलता, भावना, शिवानी, अमृता, पारखी ने वंदे मातरम की प्रस्तुति दी। शिक्षक जगदीश तांटा की देखरेख में छात्रों ने योग की क्रियाओं का प्रदर्शन किया। स्कूल के छात्रों पल बहादुर, प्रदीप, गणेश दत्त, कमलेश, नवीन कुमार ने पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed