फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   choice posting of doctors in uttarakhand.

डॉक्टरों को मिला मनचाही जगह पर पोस्टिंग का ऑफर

Tue, 22 Mar 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
choice posting of doctors in uttarakhand.
प्रदेश में डॉक्टरों की बेहद कमी है।

उत्तराखंड में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब मनचाही तैनाती का ऑफर दिया है। इसके तहत चिकित्सकों को अतिदुर्गम और दुर्गम में पसंदीदा जगह चुनने का विकल्प दिया जा रहा है। इसके लिए विभाग तैनाती के समय चिकित्सकों की काउंसलिंग भी कर रहा है।

विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी अस्पतालों में चिकित्सकों की भर्ती नहीं हो पा रही है। अतिदुर्गम और दुर्गम के अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने नया प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


इसके तहत नए एमबीबीएस पास आउट चिकित्सकों को उनकी पसंद के जिले में पसंद का अस्पताल चुनने का विकल्प दिया जा रहा है। कुमाऊं में 90 और श्रीनगर में 55 पदों पर हुए वॉक इन इंटरव्यू में शामिल चिकित्सकों को भी काउंसलिंग में शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी से पीजी तक की पढ़ाई में विभाग करेगा सहयोग

choice posting of doctors in uttarakhand.

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल ने बताया कि नए पास आउट होने वाले चिकित्सकों को तैनाती के समय ही भरोसा दिलाया जा रहा है कि उनको नौकरी से लेकर पीजी की पढ़ाई तक में विभाग सहयोग करेगा।

चिकित्सकों को ना केवल पसंद का जिला बल्कि पसंद का अस्पताल भी दिया जा रहा है। इसलिए इंटरव्यू के बाद पोस्टिंग का जिम्मा संबंधित जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपा जा रहा है।

दो तिहाई पद खाली
प्रदेश में चिकित्सकों के करीब दो तिहाई पद खाली हैं। प्रदेश में चिकित्सकों के कुल 2699 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से केवल 1080 पर ही चिकित्सक तैनात हैं। 1619 पदों पर तैनाती के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. कुसुम नरियाल ने बताया कि चिकित्सकों की तैनाती के लिए प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed