फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cheating in himachal board exams

यहां अध्यापक ही करवा रहे थे परीक्षा में नकल

Sun, 06 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना/संतोषगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना/संतोषगढ़ Updated Sun, 06 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
cheating in himachal board exams
नाहन में परीक्षा के बाद अध्यापक के साथ प्रश्न पत्र पर बातचीत करते हुए छात्र। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षाओं में नकल रोकने के तमाम इंतजामों के बावजूद कथित तौर पर अध्यापक ही नकल को बढ़ावा देने में तुले हैं। ऐसे में बच्चों का भविष्य क्या होगा, इस पर सवाल चस्पां हो गए हैं। एसडीएम की टीम ने अंब व ठठल स्कूल के परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी दे रहे शिक्षकों को परीक्षा के दौरान छात्रों को नकल करवाते हुए पकड़ा।

विज्ञापन


एसडीएम की टीम जैसे ही परीक्षा केंद्रों में पहुंची तो परीक्षा केंद्र में बच्चों व शिक्षकों नकल करने के लिए परीक्षा केंद्र में रखी हुई किताबें कमरे से बाहर फेंकनी शुरू कर दीं। एसडीएम की टीम ने नकल की सामग्री सील करेक शिक्षा बोर्ड में भेज दी है। एसडीएम सुनील वर्मा ने बताया कि नकल के मामले की पूरी रिपोर्ट प्रदेश शिक्षा निदेशालय शिमला एवं शिक्षा बोर्ड को भेज दी गई है। एसडीएम सुनील वर्मा का कहना है कि परीक्षा केंद्र अंब एवं ठठल में जब उन की टीम जांच के लिए पहुंची तो वहां का नजारा देख वह दंग रह गए।
विज्ञापन


परीक्षा में ड्यूटी दे रहे शिक्षक छात्रों को किताबों के जरिए नकल करवाने में जुटे थे। उडनदस्ते को देख सभी ने किताबें फेंक दी। एसडीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र में नकल करवा रहे शिक्षकों की पूरी रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय शिमला एवं शिक्षा बोर्ड को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में नकल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन स्कूलों में नकल के मामले पाए जा रहे हैं उन स्कूलों के परीक्षा अधीक्षकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल के बने चार मामले- प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित की जा रही वार्षिक परीक्षाओं के दूसरे दिन शनिवार को दसवीं कक्षा के गणित के पेपर में एसडीएम अंब सुनील वर्मा की टीम ने अंबोटा व कलोह स्कूल में दो-दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा है। वहीं एसडीएम ऊना पिथी पाल सिंह की टीम ने बसाल, धमांदरी, त्यूड़ी, बदौली, चरौला के परीक्षा केंद्रों में छापेमारी की।


एडीएम बंगाणा की टीम ने थानाकलां, मंदली, परौइयां, एसडीएम हरोली धनवीर ठाकुर की टीम ने बीटन, बाथू, सिंगा, भरसाली, पंडोगा, पंजावर, धर्मपुर के परीक्षा केंद्रों में छापेमारी की। प्रधानाचार्य देवेंद्र चंदेल की टीम ने जखेड़ा, देहलां, एसडी स्कूल संतोषगढ़ व बाल स्कूल संतोषगढ़ तथा नंगड़ा स्कूल के परीक्षा केंद्र में छापेमारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed