{"_id":"570955914f1c1b822dc811fd","slug":"chandigarh-will-be-developed-as-region-knowledge-hub-and-soft-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉलेज हब और सॉफ्ट सिटी के रूप में डेवलप होगा चंडीगढ़","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नॉलेज हब और सॉफ्ट सिटी के रूप में डेवलप होगा चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
परिमल राय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडवाइजर परिमल राय ने कहा कि चंडीगढ़ रीजन को नॉलेज हब और सॉफ्ट सिटी के रूप में डेवलप करना है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को इस तरह ट्रेंड कीजिए कि वह नौकरी देने वाला बने न कि नौकरी मांगने वाला। परिमल राय शनिवार को चंडीगढ़ रीजन इनोवेशन एंड नॉलेज कलस्टर (सीआरआईकेएस) इंस्टीट्यूशंस के प्रतिनिधियों से बातचीत करने सेक्टर-39 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबायल टेकभनोलॉजी (इमटेक) पहुंचे थे।
विज्ञापन
यहां पहुंचने पर पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. अरुण ग्रोवर ने उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। साथ ही सीआरआईकेएस के महत्व को बताया। इस मीटिंग का उद्देश्य एडवाइजर को सीआरआईकेएस की विस्तृत जानकारी देना था। वीसी ने बताया कि सीआरआईकेएस चंडीगढ़ में बेहतर रिसर्च को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन
सभी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अपने संस्थानों से संबंधित जानकारियां एडवाइजर को दी। एडवाइजर परिमल राय ने सभी संस्थानों के प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स में एंटरप्रिन्योरशिप स्किल्स को विकसित किया जाना चाहिए। स्टूडेंट्स के दिमाग में रिस्क लेने की योग्यता शुरुआती दौर में विकसित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रशासन इस तरह के कार्यों में संस्थानों की पूरी मदद करेगा। राय ने कहा कि रिसर्चर केएंटरप्रेन्योर बनाने, इंडस्ट्री रिसर्चर की मदद लेने की जरूरत पैदा होनी चाहिए। समाज की बेहतरी के लिए रिसर्चर और एंटरप्रेन्योर का संबंध बेहद जरूरी है। इस मीटिंग में डायरेक्टर हायर एजुकेशन जितेंद्र यादव, डायरेक्टर इमटेक डा. रविंद्र सिंह जौली, सीआरआईकेएस कोआर्डिनेटरर्स प्रो. एसके मेहता, प्रो. एमएम गुप्ता, डायरेक्टर पीयू रिसर्च प्रमोशन सेल प्रो. ओपी कटारे और प्रो. रुपिंद्र तिवारी भी मौजूद रहे।