फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CETexams finish

सीईटी संपन्न, अब नतीजों का इंतजार

Mon, 16 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 16 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
CETexams finish
लिखित परीक्षा - फोटो : Demo Pic.
बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस इग्जामिनेशन (बीओपीईई) की ओर से करवाई गई दो दिवसीय कामन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) रविवार को संपन्न हुई। दूसरे दिन बायो और गणित की परीक्षा में 29000 से अधिक उम्मीदवार बैठे। इसमें मेडिकल के छात्र भी शामिल हुए। हालांकि नीट परीक्षा को लेकर अभी असमंजस बरकरार है।
विज्ञापन


बोर्ड के चेयरमैन जीएच तांत्रे ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न हुईं हैं। राज्य पुलिस और क्राइम ब्रांच की निगरानी में करवाई परीक्षा में कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


परीक्षा के लिए जम्मू में बीस और श्रीनगर में 34 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। दूसरे दिन एक-एक घंटे की परीक्षा के चलते सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर उम्मीदवारों की भारी भीड़ पहुंच गई थी। इसमें खासकर छात्राओं के साथ अभिभावक पहुंचे हुए थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर उम्मीदवारों ने अंतिम रिवीजन को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कालेज गांधीनगर से परीक्षा देकर निकले छात्र अनुराग शर्मा ने कहा कि परीक्षाएं तो दे दी गईं हैं और अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इसके  साथ एमबीबीएस और बीडीएस की परीक्षाओं को लेकर अभी असमंजस बना हुआ है। अगर नीट के तहत ये परीक्षाएं आयोजित होती हैं तो उम्मीदवारों को दोबारा तैयारी करनी पड़ेगी।

एक अन्य उम्मीदवार वंदना ने कहा कि सीईटी में हजारों परीक्षार्थियों के बैठने से साफ है कि एक-एक सीट के लिए कांटे की टक्कर रहेगी। खासकर नेगेटिव मार्किंग से ज्यादा खतरा रहेगा। रविवार को सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही, लेकिन सीईटी में हजारों विद्यार्थियों के पहुंचने से परीक्षा केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति रही।


इस दौरान सैकड़ों वाहन खड़े किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। सीईटी के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में निजी कालेजों और कोचिंग सेंटरों की ओर से विद्यार्थियों को पंफलेट वितरित करके उन्हें विभिन्न कोर्सों संबंधी जानकारियां दी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed