यूपीएसईई में अपने आप होगा सीट अपग्रेडेशन
- बार-बार होने वाली काउंसलिंग के झंझट से छुटकारा।
- एक ही बार में यूपीएसईई में क्वालिफाई सभी अभ्यर्थी कर देंगे चॉइस लॉक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाले यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) में सेंट्रल एडमिशन बोर्ड की बैठक हुई।
इसमें तय हुआ कि इस साल यूपीएसईई की काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को अलग-अलग राउंड की काउंसलिंग के झंझट में नहीं पड़ना होगा। बल्कि वह एक ही बार में काउंसलिंग पूरा करा लिया जाएगा।
काउंसलिंग जून प्रथम सप्ताह से लेकर 20 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए 25 जुलाई को स्पॉट काउंसलिंग संभावित है। वहीं काउंसलिंग के विभिन्न चरण के बाद सरकारी संस्थानों की रिक्त सीटों के लिए भी स्पॉट काउंसलिंग होगी
यूपीएसईई की कमेटी में शामिल प्रो. मनीष गौढ़ ने बताया कि पहले चार राउंड की काउंसलिंग होती थी। इसमें प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग रैंक व श्रेणी तय थी। इसमें पहले राउंड की काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग और फिर तीसरे व चौथे राउंड की काउंसलिंग होती, लेकिन अब इतनी जटिलता नहीं होगी।
अभ्यर्थियों की होगी बायोमीट्रिक उपस्थिति और डिजिटल फोटोग्राफी
एक ही बार में यूपीएसईई में क्वालिफाई सभी अभ्यर्थी चॉइस लॉक कर देंगे। इसके बाद विवि सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। इसके बाद जो अभ्यर्थी प्रवेश सुनिश्चित करेंगे उनके बाद रिक्त सीटों पर अपने आप नए अभ्यर्थी आ जाएंगे और पुराने अभ्यर्थियों की सीट अपग्रेड होती रहेंगी।
अंतिम चरण के अपग्रेडेशन के बाद जिसे सीट नहीं मिलेगी, उसका रजिस्ट्रेशन शुल्क बैंक खाते में वापस चला जाएगा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति और डिजिटल फोटोग्राफी होगी।
जब अभ्यर्थी प्रवेश लेने आएगा तो परीक्षा के समय की उपस्थिति से उसका मिलान होगा। यूपीएसईई के समन्वयक प्रो. कैलाश नारायण ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में फीस भुगतान 99.9 फीसदी सफल रहा है। मंगलवार शाम तक करीब 80 हजार अभ्यर्थियों ने यूपीएसईई के लिए आवेदन किया था।