{"_id":"5719560e4f1c1bcf4f8b4fe5","slug":"cbse-will-notify-you-of-the-consequences-of-tobacco","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू के दुष्परिणाम से अवगत कराएगा सीबीएसई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तंबाकू के दुष्परिणाम से अवगत कराएगा सीबीएसई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Apr 2016 04:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बच्चों को तंबाकू से दूर करने और उसके दुष्परिणाम से आगाह करने के लिए प्रयास शुरू किया है। बोर्ड ने 31 मई को विश्व तंबाकू दिवस को ध्यान में रखते हुए तंबाकू से होने वाले नुकसान के विषय में स्कूलों को जागरूकता अभियान चलाने का निर्देेश दिया है। इस अभियान के माध्यम से स्कूली बच्चों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी तंबाकू के खतरे से आगाह किया जाएगा।
विज्ञापन
सीबीएसई की अतिरिक्त निदेशक रिसर्च एंड इनोवेशन सुंगध शर्मा की ओर से स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे तंबाकू से होने वाले नुकसान के विषय में जागरूकता अभियान चलाएं। इस अभियान के तहत स्कूलों को पोस्टर, प्रेजेंटेशन, निबंध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही स्कूलों को अपने आसपास के इलाकों में भी तंबाकू के दुष्परिणामों से लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। इस पूरे अभियान के संबंध में स्कूल 15 मई से पहले सीबीएसई को फोटो भेजेंगे। इनमें से 40 बेस्ट एंट्री को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन