{"_id":"573cb4134f1c1b644eac8a7f","slug":"cbse-schools-were-advised-to-use-on-a-voluntary-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने स्कूलों को दी स्वैच्छिक आधार पर योग कराने की सलाह","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई ने स्कूलों को दी स्वैच्छिक आधार पर योग कराने की सलाह
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
योग करते बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में सीसीई स्कीम के अंतर्गत अब योग को भी एक गतिविधि के रुप में शामिल किया जाएगा। अन्य गतिविधियों के मूल्यांकन की भांति ही इसके मू्ल्यांकन के बाद अंक/ग्रेड बच्चे के रिपोर्ट कार्ड में शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर स्कूलों को ऐसा करने के लिए सलाह दी है। बोर्ड की ओर से इस संबंध में स्कूलों को सर्कुलर जारी कर कहा गया है कि वह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्कूलों में स्वैच्छिक आधार पर सुबह सात से आठ बजे तक योग प्रदर्शन आयोजित कर सकते हैं।
विज्ञापन
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव जोसेफ एमेनुअल की ओर से स्कूलों को सलाह दी गई है कि वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को केवल एक दिन के लिए स्कूल की दिनचर्या का हिस्सा बनाने की बजाए पूरे शैक्षणिक सत्र में इसे जारी रखें।
विज्ञापन
इसके लिए स्कूल अपने गतिविधि कैलेंडर में योग पर आधारित संगीतमय योगा ईवेंट, फेस्ट, डिबेट, निबंध, क्विज, ड्रॉइंग प्रतियोगिता को शामिल कर सकते हैं। स्कूल सीसीई स्कीम के अंतर्गत योग को एक गतिविधि के रुप में शामिल कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सीसीई स्कीम के तहत बच्चों की गतिविधियों का मूल्यांकन फॉरमेटिव असेसमेंट के तहत किया जाता है।
स्कूलों को सलाह दी गई है कि वह सप्ताह में एक घंटे प्रार्थना के समय योग प्रदर्शन में पूरे स्कूल को शामिल करें। कक्षा छठी से ऊपर के छात्रों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का नियमित अभ्यास कराया जाए। स्कूलों को कहा गया है कि वह कम से कम एक योग शिक्षक व शारीरिक शिक्षा शिक्षक को आयुष मंत्रालय व क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए भेजें। यह सर्टिफिकेशन प्रत्येक स्कूल को जल्द ही प्राप्त करना है। योग गतिविधियां आयोजित कराने के बाद उन्हें सीबीएसई वेबसाइट पर एक रिपोर्ट अपलोड करने के लिए भी कहा गया है।