फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE Result: Thiruvananthapuram reign, Delhi ranked fourth

सीबीएसई रिजल्ट : तिरुअनंतपुरम की बादशाहत, दिल्ली चौथे स्थान पर

Sun, 22 May 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 May 2016 02:31 AM IST
सार

  •  दूसरे स्थान पर 92.63 फीसदी के साथ चेन्नई रीजन
  •  इलाहाबाद व पंचकूला का बीते साल की तरह ही छठा व सातवां स्थान

विज्ञापन
CBSE Result: Thiruvananthapuram reign, Delhi ranked fourth
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सीबीएसई के बारहवीं के नतीजों में तिरुअनंतपुरम रिजल्ट के मामले में अव्वल रहा है। बोर्ड के दस रीजन के नतीजों में तिरुअनंतपुरम का रिजल्ट 97.61 फीसदी रहा है। जबकि बीते साल इस रीजन का रिजल्ट 95.41 फीसदी था। दूसरे स्थान पर चेन्नई रीजन का रिजल्ट रहा।

विज्ञापन


चेन्नई रीजन का रिजल्ट 92.63 फीसदी रहा है। देशभर में तीसरे स्थान की बात की जाए तो इस बार भुवनेश्वर रीजन ने दिल्ली की बीते साल की तीसरी पायदान को कब्जा लिया है। इस साल भुवनेश्वर रीजन का रिजल्ट 87.64 फीसदी रहा है। इस बार देशभर के नतीजों में दिल्ली चौथे स्थान पर खिसक गई है।
विज्ञापन


दिल्ली का पास प्रतिशत 87.01 फीसदी है। 86.64 फीसदी के स्थान अजमेर रीजन पांचने स्थान पर है। बीते साल की तरह ही पंचकूला रीजन इस बार छठे स्थान पर है। यहां का पास प्रतिशत 83.85 फीसदी है। हालांकि यहां के पास प्रतिशत में सुधार हुआ है। बीते साल इस रीजन का पास प्रतिशत 81.97 फीसदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला की तरह ही इलाहाबाद ने भी अपने स्थान में सुधार नहीं किया है। पंचकूला बीते साल की तरह सातवें स्थान पर है। यहां पास प्रतिशत 75.93 फीसदी रहा है। 75.29 फीसदी के साथ पटना आठवें पायदान पर है। नौवें स्थान पर 75.27 फीसदी के साथ देहरादून है। देहरादून रीजन ने भी अपने स्थान में कोई सुधार नहीं किया है। हालांकि इस रीजन के पास प्रतिशत में सुधार जरूर हुआ है। दसवें स्थान पर गुवाहाटी रीजन है, इस रीजन का पास प्रतिशत 68.24 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed