{"_id":"5740bdd74f1c1bcc64ac7540","slug":"cbse-result-thiruvananthapuram-reign-delhi-ranked-fourth","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई रिजल्ट : तिरुअनंतपुरम की बादशाहत, दिल्ली चौथे स्थान पर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई रिजल्ट : तिरुअनंतपुरम की बादशाहत, दिल्ली चौथे स्थान पर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 May 2016 02:31 AM IST
सार
- दूसरे स्थान पर 92.63 फीसदी के साथ चेन्नई रीजन
- इलाहाबाद व पंचकूला का बीते साल की तरह ही छठा व सातवां स्थान
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई के बारहवीं के नतीजों में तिरुअनंतपुरम रिजल्ट के मामले में अव्वल रहा है। बोर्ड के दस रीजन के नतीजों में तिरुअनंतपुरम का रिजल्ट 97.61 फीसदी रहा है। जबकि बीते साल इस रीजन का रिजल्ट 95.41 फीसदी था। दूसरे स्थान पर चेन्नई रीजन का रिजल्ट रहा।
विज्ञापन
चेन्नई रीजन का रिजल्ट 92.63 फीसदी रहा है। देशभर में तीसरे स्थान की बात की जाए तो इस बार भुवनेश्वर रीजन ने दिल्ली की बीते साल की तीसरी पायदान को कब्जा लिया है। इस साल भुवनेश्वर रीजन का रिजल्ट 87.64 फीसदी रहा है। इस बार देशभर के नतीजों में दिल्ली चौथे स्थान पर खिसक गई है।
विज्ञापन
दिल्ली का पास प्रतिशत 87.01 फीसदी है। 86.64 फीसदी के स्थान अजमेर रीजन पांचने स्थान पर है। बीते साल की तरह ही पंचकूला रीजन इस बार छठे स्थान पर है। यहां का पास प्रतिशत 83.85 फीसदी है। हालांकि यहां के पास प्रतिशत में सुधार हुआ है। बीते साल इस रीजन का पास प्रतिशत 81.97 फीसदी था।
विज्ञापन
पंचकूला की तरह ही इलाहाबाद ने भी अपने स्थान में सुधार नहीं किया है। पंचकूला बीते साल की तरह सातवें स्थान पर है। यहां पास प्रतिशत 75.93 फीसदी रहा है। 75.29 फीसदी के साथ पटना आठवें पायदान पर है। नौवें स्थान पर 75.27 फीसदी के साथ देहरादून है। देहरादून रीजन ने भी अपने स्थान में कोई सुधार नहीं किया है। हालांकि इस रीजन के पास प्रतिशत में सुधार जरूर हुआ है। दसवें स्थान पर गुवाहाटी रीजन है, इस रीजन का पास प्रतिशत 68.24 फीसदी है।