{"_id":"5740c2644f1c1bfe16ac7d85","slug":"cbse-result-navodaya-top-central-school-second","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई रिजल्ट : नवोदय विद्यालय रहा अव्वल, केंद्रीय विद्यालय दूसरे नंबर पर ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई रिजल्ट : नवोदय विद्यालय रहा अव्वल, केंद्रीय विद्यालय दूसरे नंबर पर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 May 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 12वीं के नतीजों में जवाहर नवोदय स्कूल के बच्चों ने कमाल कर दिया है। बोर्ड के सभी दस रीजन में इनके स्कूलों ने पास प्रतिशत रिजल्ट देने में टॉप स्थान हासिल किया है। हालांकि बीते साल के मुकाबले में रिजल्ट में थोड़ी गिरावट हुई।
विज्ञापन
बीते साल इन स्कूलों का पास प्रतिशत 96.82 था जो 96.69 फीसदी रह गया है। इन स्कूलों में सबसे अधिक पास प्रतिशत तिरुअनंतपुरम में 100 फीसदी रहा है। खास बात यह है कि मोटी फीस लेकर अच्छी पढ़ाई का दावा करने वाले निजी स्कूलों के पास प्रतिशत में 1.32 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
नतीजों में केंद्रीय विद्यालयों ने दूसरा स्थान लेकर कमाल किया है। इन स्कूलों का रिजल्ट पिछले वर्ष के मुकाबले में 95.43 फीसदी हो गया है जो कि बीते साल 94.72 प्रतिशत था। देशभर के नतीजों में सेंट्रल तिब्बत स्कूल तीसरे स्थान पर रहे हैं हालांकि इनका पास प्रतिशत बीते साल के मुकाबले में गिरा है।
विज्ञापन
बीते साल इन स्कूलों मे पास प्रतिशत 91.31 था जो कि इस साल लुढ़ककर 87.73 रह गया। पांचवें स्थान पर देशभर के सरकारी स्कूल रहे हैं। इस साल इन स्कूलों के पास प्रतिशत में गिरावट हुई है। बीते साल इनका पास प्रतिशत 86.11 फीसदी था जो कि इस साल गिकर 83.85 पर पहुंच गया है।
मोटी फीस लेकर अच्छी पढ़ाई कराने का दावा करने वाले निजी स्कूलों का प्रदर्शन देशभर में खराब रहा है। निजी स्कूल नतीजों में छठे स्थान पर रहे हैं। इन स्कूलों में वर्ष 2015 में 81.08 फीसदी रहा था, जबकि इस साल मामूली इजाफे के साथ 82.40 फीसदी रहा है। खराब प्रदर्शन की बात करें तो देश भर में प्राइवेट-पत्राचार परिणाम बीते साल के मुकाबले में ठीक नहीं रहा है। इन पास प्रतिशत महज 32.57 फीसदी रहा है, जबकि बीते साल यह 41.22 फीसदी था।