फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cbse result, cbse 12 result, cbse, chandigarh education department, chandigarh

CBSE 12: ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का रिजल्ट में भारी गिरावट

Sat, 21 May 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 21 May 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
cbse result, cbse 12 result, cbse, chandigarh education department, chandigarh
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंबवाला का प्रतिशत 5.88 फीसदी - फोटो : amar ujala
शहर के गांव और कॉलोनी एरिया के स्कूलों के परिणाम इस बार बेहतर नहीं आए हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के पास होने के प्रतिशत में भारी गिरावट है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से बेहतरीन शिक्षा के दावे 12वीं के परिणाम आने के बाद हवा-हवाई साबित हुए। इस बार स्टूडेंट्स के फेल होने के प्रतिशत में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


इन स्कूलों में कम हुआ रिजल्ट
शहर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंबवाला का प्रतिशत 5.88 फीसदी रहा है। वहीं गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास का 13.55, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुड्डा लाहौरा का 23.26, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-38 वेस्ट का 16.45, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-23 का 23.53, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलोया का 25.78, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल करसान का रिजल्ट 33.66 रहा है। 
विज्ञापन


7180 स्टूडेंट्स हुए पास
गांवों के रिजल्ट खराब होने के बाद शहर में विद्यार्थियों के पास होने का प्रतिशत कम हो गया है। इस बार शहर का रिजल्ट 68.31 प्रतिशत रहा। सीबीएसई की ओर से आयोजित 12वीं की परीक्षा में 10511 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इसमें से 7180 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं 1444 स्टूडेंट्स फेल हो गए। जबकि 1887 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
स्कूल का रिजल्ट 68.31 प्रतिशत है। इसकी रिपोर्ट स्कूल प्रिंसिपल से मांगी जाएगी। इसके बाद इसकी गहनता से जांच की जाएगी। 
रूबिंदरजीत सिंह बराड़, डीपीआई, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed