फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE NET result declared.

नेट का रिजल्ट जारी, रिजल्ट में आपत्ति है तो करें चैलेंज

Tue, 12 Apr 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Apr 2016 08:33 PM IST
सार

  • रिजल्ट पर अभ्यर्थी जता सकते हैं अपनी आपत्तियां।
  • दिसंबर 2015 में हुई थी नेट परीक्षा।
  • ओएमआर की फोटोकॉपी भी मांग सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE NET result declared.
रिजल्ट

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि अगर कोई अभ्यर्थी चाहे तो अपनी ओएमआर आंसर शीट की फोटोकॉपी लेने के साथ ही रिजल्ट की गड़बड़ी को चैलेंज भी कर सकता है।

विज्ञापन


सीबीएसई ने 27 दिसंबर 2015 को जूनियर रिसर्च फेलोशिप व असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन कराया था। परीक्षा में देशभर से भारी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


देहरादून केंद्र से भी करीब छह हजार अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही अभ्यर्थियों को यह भी छूट दी है कि वह अपनी ओएमआर आंसर शीट की फोटोकॉपी 500 रुपये खर्च कर मंगा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 11 मई 2016 से पहले ही आवेदन करना होगा। यह फोटोकॉपी आरटीआई एक्ट के तहत दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मंगाए अपनी आंसर शीट, देखें रिजल्ट

CBSE NET result declared.
जुलाई नेट की आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

आवेदन में अभ्यर्थी को अपना रोल नंबर, नाम और पता सही लिखना होगा। 500 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के पीछे उन्हें अपना रोल नंबर और नाम भी लिखना होगा। अभ्यर्थी को ओएमआर शीट की फोटोकॉपी स्पीड पोस्ट से उपलब्ध कराई जाएगी। दूसरी ओर, इस रिजल्ट में अगर किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति है तो वह भी आवेदन कर सकता है।

यहां देखें परिणाम : www.cbseresults.nic.in

बोर्ड के मुताबिक उसे 5000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर किसी लिखित प्रमाण के साथ आवेदन करना होगा। अगर दावा सही पाया गया तो पैसा वापस मिलेगा लेकिन अगर दावा गलत हुआ तो कोई पैसा वापस नहीं होगा। जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर नेट परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के ई-सर्टिफिकेट उपलब्ध हो जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू
सीबीएसई नेट की 10 जुलाई 2016 को होने वाली परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। बोर्ड ने परीक्षा का पूरा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल और श्रीनगर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed