फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbse net exam 2016

इस बार जून में नहीं इस माह होगी नेट की परीक्षा

Sat, 09 Apr 2016 04:53 PM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 09 Apr 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
cbse net exam 2016
पात्र उम्मीदवार 12 अप्रैल से 12 मई तक नेट की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) इस बार जून के बजाय जुलाई महीने में होगी। सीबीएसई ने नेट के लिए आवेदन करने और परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार 12 अप्रैल से 12 मई तक नेट की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा दस जुलाई को तीन सेशनों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 99 विषयों के लिए होगी।

विज्ञापन


नेट के लिए सीबीएसई ने ऑनलाइन शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जिसमें परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन समेत अन्य जानकारी दी गई है। 12 अप्रैल से 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन के बाद 12 मई तक फीस जमा करवाई जा सकेगी।
विज्ञापन


इसके बाद 17 से 23 मई तक त्रुटियों को ठीक करने का मौका दिया जाएगा। नेट का पहला और दूसरा पेपर सवा घंटे का होगा, जबकि तीसरे पेपर के लिए ढाई घंटे का समय दिया जाएगा। पहले और दूसरे पेपर के बीच तीस मिनट का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

99 विषयों के लिए होगी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा

cbse net exam 2016
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा

जिसमें उम्मीदवार आराम से ओएमआर शीट भर सकेंगे। देशभर में तय परीक्षा केंद्रों में 99 विषयों के राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा होगी। वर्तमान में सीबीएसई नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर केवल परीक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन के लिए 12 अप्रैल को लिंक ओपन किया जाएगा।

पूर्व में जून के आखिरी रविवार को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा आयोजित की जाती थी, लेकिन इस बार जुलाई के दूसरे रविवार को आयोजित की जाएगी। इधर, ए वन सॉल्यूशन सॉफ्टवेयर के एमडी छोविंद्र ने बताया कि सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर इस साल होने वाले नेट की शॉर्ट अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed