फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE Mathes exam marking will relief .

CBSE मैथ परीक्षा की मार्किंग में मिलेगी राहत

Wed, 16 Mar 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Mar 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
CBSE Mathes exam marking will relief .
पीसीएस परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की ओर से 14 मार्च को हुए 12वीं के गणित के पेपर पर उठ रहे सवालों पर अब राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने सूचना जारी की है कि इस विषय के मूल्यांकन को लेकर विशेषज्ञ समिति के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी। सीबीएसई की ओर से 14 मार्च 2016 को देशभर में 12वीं की गणित की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


परीक्षा में प्रश्नों का पैटर्न अलग होने से सवाल उठने लगे। न केवल छात्रों बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इस तरह के अचानक बदलाव पर आपत्ति जताई है।

मामला मंगलवार को संसद में भी उठा। अब बोर्ड ने साफ किया है कि प्रश्न पत्र से किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

बोर्ड की पीआरओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक बोर्ड ने तय किया है कि उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए राहतजनक पैटर्न अपनाया जाएगा। इससे किसी भी छात्र को नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed