फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE Class XII results decalred

सीबीएसई बारहवीं के नतीजे घोषित, दिल्ली की सुकृति गुप्ता ने किया टॉप

Sat, 21 May 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
CBSE Class XII results decalred
टॉपर सुकृति गुप्ता - फोटो : ANI

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इसमे दिल्ली की सुकृति गुप्ता ने टॉप किया है। सुकृति को 99.4 फीसदी अंक मिले। सुकृति ने 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन


सुकृति गुप्ता अशोक विहार के मॉन्टफोर्ट स्कूल की छात्रा है। सुकृति ने बताया कि टॉप करना बहुत मुश्किल है लेकिन अगर आप मेहनत करते हैं तो अंत में कामयाब जरूर होते हैं।सीबीएसई परीक्षा परिणाम में इस बार लड़कियों की सफलता का प्रतिशत 88.58 रहा जबकि लड़कों की सफलता का प्रतिशत 78.85 रहा है। 
विज्ञापन


हालांकि पूरे परीक्षा परिणाम में सबसे बड़ी कामयाबी केरल के छात्रों को मिली है। तिरुअंतपुरम से 97.61 छात्र परीक्षा में पास हुए। पहले बताया जा रहा था कि सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 23 मई को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें सीबीएसई परिणाम

CBSE Class XII results decalred
सीबीएसई रिजल्ट

बता दें कि सोशल मीडिया पर छात्रों से बात करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने छात्रों को जवाब देते हुए कहा था कि बोर्ड का रिजल्ट 31 मई से पहले आ जाएगा।सीबीएसई के 10 रीजन के नतीजे जारी करने की जानकारी थी।

इनमें दिल्ली, पंचकुला, इलाहाबाद, गुहावटी, पटना, भुवनेश्वर, अजमेर, चेन्नई, देहरादून व तिरुवंतपुरम के नतीजे शामिल हैं। इस साल बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 10,67,900 छात्र पंजीकृत हुए थे।सीबीएसई पहली बार छात्रों को डिजिटल मार्कशीट भी जारी करेगा। नतीजों को सर्च इंजन www.bing.com से भी प्राप्त किया जा सकता हैं। इसके अलावा सीबीएसई पहली बार एंड्रॉयड मोबाइल एप DigiResults से भी रिजल्ट दे रहा है।

वहीं सीबीएसई ने एसएमएस से रिजल्ट देखने की सुविधा को समाप्त कर दिया है। उसके स्थान पर मोबाइल एप व सर्च इंजन से रिजल्ट को जाना जा सकेगा।

इन वेबसाइट पर जान सकेंगे परिणाम:
www.results.nic.in, www.cbseresults.nic.in
www.cbse.nic.in

आईवीआरएस के जरिए रिजल्ट:  
दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर-24300699
देश के अन्य हिस्सों के छात्रों के लिए   -011-24300699

एमटीएनएल के जरिए रिजल्ट: 
दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर -28127030
देश के अन्य हिस्सों के छात्रों के लिए - 011-28127030

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed