फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE Class XII results: Delhi's All India topper Sekurit, girls were ahead of boys in every region

सीबीएसई बारहवीं का रिजल्ट : दिल्ली की सुकृति ऑल इंडिया टॉपर, हर रीजन में लड़कों से आगे रहीं लड़कियां

Sun, 22 May 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 May 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
CBSE Class XII results: Delhi's All India topper Sekurit, girls were ahead of boys in every region
रिजल्ट आने बाद खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं परीक्षा के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। इस परीक्षा में कुल 83.05 फीसदी छात्र परीक्षा पास होने में सफल रहे। लगातार दूसरे साल लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, लड़कियों ने ऑल इंडिया टॉप थ्री की पोजीशन पर भी कब्जा जमाया है।

विज्ञापन


हालांकि तीसरे स्थान पर एक लड़का संयुक्त रूप से शामिल रहा। दिल्ली की सुकृति गुप्ता ने 99.4 फीसदी अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है। हर रीजन में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। ऑल इंडिया टॉपर बनने के साथ लड़कियां लड़कों से कुल पास प्रतिशत में भी आगे रहीं।
विज्ञापन


लड़कियों का पास प्रतिशत 88.58 फीसदी रहा जबकि लड़कों का 9.73 फीसदी कम 78.85 फीसदी रहा। सीबीएसई के ओवर ऑल नतीजों में रीजन वाइज बात करें तो इस बार फिर 97.61 फीसदी पास प्रतिशत के साथ तिरुअनंतपुरम सबसे आगे रहा। दूसरे स्थान पर 92.63 फीसदी पास प्रतिशत के साथ चेन्नई दूसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बीते साल की तुलना में दिल्ली एक पायदान नीचे खिसक गया है। बीते साल दिल्ली तीसरे स्थान पर था। लेकिन इस बार 87.64 फीसदी पास प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर भुवनेश्वर और दिल्ली 87.01 पास प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर चला गया है।

CBSE Class XII results: Delhi's All India topper Sekurit, girls were ahead of boys in every region
खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

र्ष 2015 के मुकाबले पास प्रतिशत में इस बार 1.05 फीसदी का सुधार हुआ है। वर्ष 2015 में कुल पास प्रतिशत 82 फीसदी रहा था जबकि इस बार पास प्रतिशत में थोड़ा सुधार होते हुए यह 83.05 फीसदी रहा।

सुकृति के 500 में 497 अंक
दिल्ली के अशोक विहार में स्थित मॉनफोर्ट स्कूल की सुकृति गुप्ता ने साइंस स्ट्रीम में 500 में 497 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉप किया। दूसरा स्थान हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल की पलक गोयल को मिला है। पलक को कुल 500 में 496 अंक (99.2 फीसदी) हासिल किए।

तीसरे पायदान पर हरियाणा के ही करनाल स्थित सेंट टेरेसा कांवेंट स्कूल की सौम्या उप्पल के साथ चेन्नई के अजीस सीकर संयुक्त रूप से रहे। दोनों को 500 में 495 अंक (99 फीसदी) हासिल हुए हैं। शीर्ष तीनों के मार्क्स में सिर्फ एक-एक नंबर का अंतर रहा।

CBSE Class XII results: Delhi's All India topper Sekurit, girls were ahead of boys in every region
सेल्फी लेती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

इस सफलता के बाद ऑल इंडिया टॉपर सुकृति का कहना है कि जो पढ़ें मन लगाकर पढ़ें, उम्मीद रखें लेकिन परिणाम को लेकर परेशान न हों। सुकृति आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती है। विशेष श्रेणी में फरीदाबाद डीएवी स्कूल सेक्टर 14 के मुदिता जसोला टॉपर रही हैं। इस वर्ग में दूसरे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय आरके पुरम के सिद्धार्थ व तीसरे स्थान पर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के रक्षित मलिक रहे।

फैक्ट फाइल:

-10,65,179 छात्र बारहवीं परीक्षा में पंजीकृत हुए
-2.38 फीसदी परीक्षार्थी इस बार गत वर्ष के मुकाबले बढ़े
-83.05 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल हुए। 
-88.58 फीसदी छात्राएं सफल रहीं। 
-78.85 फीसदी छात्र सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed