फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbse change schedule of Class XII exam

सीबीएसई ने बारहवीं की परीक्षा तिथियों में किया बदलाव

Tue, 15 Mar 2016 06:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Mar 2016 06:47 AM IST
विज्ञापन
cbse change schedule of Class XII exam
परीक्षा देकर ‌बाहर आए छात्र - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने असम व पश्चिमी बंगाल में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दो परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। हालांकि शेष भारत में परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथियों पर ही आयोजित होगी।

विज्ञापन


दरअसल, बीते सप्ताह ही चुनाव की आयोग द्वारा असम, पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, केरल व पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित की गईं हैं। चुनाव शेड्यूल के मुताबिक असम में चार व 11 अप्रैल को चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


जबकि पश्चिमी बंगाल में छह चरणों के चुनावों में 4 अप्रैल व 11 अप्रैल को भी चुनाव होने हैं। इन्हीं तिथियों पर सोशोलॉजी, संस्कृत व बंगाली की परीक्षा होनी तय थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशोलॉजी की परीक्षा 4 अप्रैल को होनी थी लेकिन अब 23 अप्रैल को होगी

cbse change schedule of Class XII exam
परीक्षा देकर ‌बाहर आए छात्र - फोटो : अमर उजाला

चुनाव तिथियां देखते हुए सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक केके चौधरी द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि असम, पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, केरल व पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित की गई है।

ऐसे में बारहवीं की सोशोलॉजी, बंगाली व संस्कृत के लिए तय परीक्षा तिथियों को बदला गया है। सोशोलॉजी की परीक्षा 4 अप्रैल को होनी थी लेकिन अब 23 अप्रैल को होगी। इसी तरह से संस्कृत व बंगाली की परीक्षा 11 अप्रैल कोे होने वाली परीक्षा अब 26 अप्रैल को होगी।

बीएसई ने स्पष्ट कर दिया है कि यह परीक्षा तिथियां केवल असम व पश्चिमी बंगाल के लिए ही बदली गईं हैं। शेष भारत में पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार ही परीक्षा होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed