{"_id":"56dadae14f1c1b012d8b4a19","slug":"cbse-board-exams-phyisics-paper-was-easy-for-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE बोर्ड परीक्षाः राहत देने वाला रहा फिजिक्स का पेपर ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CBSE बोर्ड परीक्षाः राहत देने वाला रहा फिजिक्स का पेपर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 06 Mar 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर आए छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई के बारहवीं बोर्ड के तहत शनिवार को फिजिक्स का प्रश्न पत्र भी राहत देने वाला है। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परिक्षार्थी पेपर देने के बाद तनाव मुक्त नजर आए। बाहर अपने बच्चों का इंतजार कर रहे अभिभावकों ने भी अपने बच्चों रिलैक्स देखकर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
शनिवार सुबह परीक्षा सेंटर में प्रवेश करने से पहले विद्यार्थियों के मन में सवाल था कि कही प्रश्न पत्र में सिलेबस के बारह से कोई प्रश्न न आए, लेकिन प्रश्न पत्र सामने आते ही विद्यार्थियों ने राहत भरी सांस ली। विद्यार्थियों का कहना था कि इस बार न्यूमेरिकल प्रश्न कम आए थे, जिस कारण पेपर ठीक-ठाक हुआ है।
विज्ञापन
सेक्टर-19 डीपीएस से परीक्षा देकर निकले सोनू और सिद्धार्थ ने बताया कि पेपर पिछले साल के प्रश्न पत्र से आसान था। उन्हें 80 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद है। वहीं सेक्टर-37 के सेफरॉन स्कूल के आकाश ने बताया कि पेपर में कुछ तीन न्यूमेरिकल प्रश्र पूछे गए थे, इस वजह से पेपर अच्छा हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले पांच साल के जितने भी मॉडल टेस्ट पेपर हर किए थे, उनमें करीब आठ से दस न्यूमेरिकल प्रश्न पूछ जाते है। न्यूमेरिकल की वजह से फिजिक्स का पेपर कठिन लगता है। उन्हें 90 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद है।
विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान था। सभी प्रश्न एनसीईआरटी से आए थे। कोई भी प्रश्न ऐसा नहीं था, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।