फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cbse 12th class result non medical stream tricity topper hanish aggarwal

CBSE रिजल्टः ट्राइसिटी में नॉन मेडिकल के टॉपर से लिजिए गुरुमंत्र

Sat, 21 May 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 May 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
cbse 12th class result non medical stream tricity topper hanish aggarwal
सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट में नॉन मेडिकल का ट्राइसिटी टॉपर हनीश - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट में चंडीगढ़ के हनीश अग्रवाल ने नॉन मेडिकल में ट्राइसिटी में टॉप किया। सफलता का मूलमंत्र बताते हुए हनीश कहते हैं कि टॉप करने के लिए कड़ी मेहनत की। सुबह स्कूल, उसके बाद ट्यूशन  और उसके बाद फिर से पढ़ाई की। कोचिंग भी ली। उनके अनुसार कई घंटे की कड़ी मेहनत का बेहतरीन फल मिला है।
विज्ञापन


हनीश ने भविष्य में अन्य बच्चों को टॉप पर रहने के लिए सलाह दी कि किसी भी काम को करें, चाहे वह पढ़ाई की क्यों न हो, दुखी होकर नहीं, खुशी-ख्रुशी करें। अपनी गलतियां को हमेशा सुधारें। इसके साथ ही पॉजिटिव रहें।
विज्ञापन


लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर हनीश कहते हैं कि मम्मी पापा तो चाहते हैं कि भविष्य में इंजीनियर बनूं, लेकिन मैंने यह तय नहीं किया है। अभी तो रिजल्ट आया है, घरवालों और दोस्तों की सलाह के बाद ही फैसला लूंगा कि भविष्य में क्या बनना है। यह कहना है 12 वीं में नॉन मेडिकल में ट्राइसिटी के टॉपर हनीश अग्रवाल का। डीपीएस स्कूल सेक्टर 40 चंडीगढ़ के छात्र हनीश ने नॉन मेडिकल में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राइसिटी के टॉपर बनने पर उनके परिवार और डीपीएस स्कूल में खुशी का माहौल हैं। अनीश पंचकूला के रहने वाले है। इनके पिता नीरज अग्रवाल पेशे से इंजीनियर हैं और मां मीनू हाउस वाइफ। टॉपर बनने के बाद बातचीत केदौरान हनीश ने बताया मैंने सोचा नही था, लेकिन काफी खुशी हो रही है। उनके अनुसार अगला टारगेट एक बेहतर कॉलेज चुनना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed