फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE 10th results today,

सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, ऐसे करें सीजीपीए और प्रतिशत की गणना

Sat, 28 May 2016 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 May 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
CBSE 10th results today,
सीबीएसई स्टूडेंट - फोटो : PTI

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की मार्च 2016 में संपन्न हुई दसवीं कक्षा की बोर्ड आधारित व स्कूल आधारित परीक्षाओं के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। सीबीएसई ने अपने सभी रीजन के नतीजे एक साथ ही घोषित किए।

विज्ञापन


नतीजे ऑनलाइन, टेलीफोन, आईवीआरएस व सर्च इंजन बिंग के माध्यम से देखे जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मार्च में संपन्न हुई सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में इस बार बोर्ड आधारित व स्कूल आधारित परीक्षा के लिए कुल 14, 91, 293 छात्र पंजीकृत हुए थे। यह पंजीकरण पिछले साल के मुकाबले 8.5 फीसदी ज्यादा था।
विज्ञापन


जारी परीक्षा परिणाम में इस साल 96.21 फीसदी छात्र पास हुए। जबकि पिछले साल 97.32 फीसदी छात्र पास हुए थे। सीबीएसई दसवीं नतीजों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से थोड़ा बेहतर रहा है। पराक्षा में जहां 96.36 फीसदी लड़कियां पास हुई, वहीं 96.11 लड़कों को कामयाबी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



देशभर में तिरुवनन्तपुरम क्षेत्र का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहा परीक्षा परीणाम में सफलता का प्रतिशत 99.87 रहा। मौजूदा परीक्षा परिणामों में ऑल इंडिया में 68541 को 10 सीजीपीए मिला। इसमें नीजि स्कूलों के छात्रों को ज्यादा सफलता मिली।

जानिए कैसे करें सीजीपीए और प्रतिशत की गणना:
अगर आपके ग्रेड प्वाइंट पांच विषयों में निम्न हैं-
पहला विषय   8
दूसरा विषय   9
तीसरा विषय  7
चौथा विषय   9
पांचवा विषय  5 

  • पहले सभी ग्रेड प्वाइंट का योग करें, जैसे-8+9+7+9+5= 42
  • इसके बाद इस योग या कुल संख्या को 5 से भाग करें, जैसें-42/5= 8.5 यानि आपका सीजीपीए 8.5 है।


सीजीपीए को अगर प्रतिशत में बदलना है तो कुल सीजीपीए को 9.5 से गुणा करना होगा। जैसे-8.5 x 9.5= 80.75यानि आपका परीक्षा परिणाम 80.75% है।



 

यहां देख सकते हैं परीक्षा परिणाम

CBSE 10th results today,
CBSE
बीते शनिवार बारहवीं के नतीजे घोषित हो जाने के बाद से लगातार छात्रों को दसवीं के नतीजों का इंतजार था। लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि दसवीं के नतीजे जारी करने में देरी होगी लेकिन यह पहले ही स्पष्ट किया जा चुका था कि 30 मई से पहले दसवीं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

तीन प्रकार से देखे जा सकते हैं नतीजे
www.results.nic.in, 
www.cbseresults.nic.in, 
www.cbse.nic.in

आईवीआरएस के जरिए 
दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर              24300699
देश के अन्य हिस्सों के छात्रों के लिए    011-24300699

एमटीएनएल नंबरों से 
दिल्ली के छात्र                                     28127030
देश के अन्य हिस्सों के  छात्रों के लिए        011-28127030

वहीं बोर्ड ने इस बार नतीजे देखने के लिए हर साल दी जाने वाली एसएमएस की सुविधा को समाप्त कर दिया है। एसएमएस की बजाए छात्र अपने नतीजे सर्च इंजन  www.bing.com  के माध्यम से देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed