सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, ऐसे करें सीजीपीए और प्रतिशत की गणना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की मार्च 2016 में संपन्न हुई दसवीं कक्षा की बोर्ड आधारित व स्कूल आधारित परीक्षाओं के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। सीबीएसई ने अपने सभी रीजन के नतीजे एक साथ ही घोषित किए।
नतीजे ऑनलाइन, टेलीफोन, आईवीआरएस व सर्च इंजन बिंग के माध्यम से देखे जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मार्च में संपन्न हुई सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में इस बार बोर्ड आधारित व स्कूल आधारित परीक्षा के लिए कुल 14, 91, 293 छात्र पंजीकृत हुए थे। यह पंजीकरण पिछले साल के मुकाबले 8.5 फीसदी ज्यादा था।
जारी परीक्षा परिणाम में इस साल 96.21 फीसदी छात्र पास हुए। जबकि पिछले साल 97.32 फीसदी छात्र पास हुए थे। सीबीएसई दसवीं नतीजों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से थोड़ा बेहतर रहा है। पराक्षा में जहां 96.36 फीसदी लड़कियां पास हुई, वहीं 96.11 लड़कों को कामयाबी मिली।
देशभर में तिरुवनन्तपुरम क्षेत्र का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहा परीक्षा परीणाम में सफलता का प्रतिशत 99.87 रहा। मौजूदा परीक्षा परिणामों में ऑल इंडिया में 68541 को 10 सीजीपीए मिला। इसमें नीजि स्कूलों के छात्रों को ज्यादा सफलता मिली।
जानिए कैसे करें सीजीपीए और प्रतिशत की गणना:
अगर आपके ग्रेड प्वाइंट पांच विषयों में निम्न हैं-
पहला विषय 8
दूसरा विषय 9
तीसरा विषय 7
चौथा विषय 9
पांचवा विषय 5
- पहले सभी ग्रेड प्वाइंट का योग करें, जैसे-8+9+7+9+5= 42
- इसके बाद इस योग या कुल संख्या को 5 से भाग करें, जैसें-42/5= 8.5 यानि आपका सीजीपीए 8.5 है।
सीजीपीए को अगर प्रतिशत में बदलना है तो कुल सीजीपीए को 9.5 से गुणा करना होगा। जैसे-8.5 x 9.5= 80.75यानि आपका परीक्षा परिणाम 80.75% है।
यहां देख सकते हैं परीक्षा परिणाम
तीन प्रकार से देखे जा सकते हैं नतीजे
www.results.nic.in,
www.cbseresults.nic.in,
www.cbse.nic.in
आईवीआरएस के जरिए
दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर 24300699
देश के अन्य हिस्सों के छात्रों के लिए 011-24300699
एमटीएनएल नंबरों से
दिल्ली के छात्र 28127030
देश के अन्य हिस्सों के छात्रों के लिए 011-28127030
वहीं बोर्ड ने इस बार नतीजे देखने के लिए हर साल दी जाने वाली एसएमएस की सुविधा को समाप्त कर दिया है। एसएमएस की बजाए छात्र अपने नतीजे सर्च इंजन www.bing.com के माध्यम से देख सकेंगे।