फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE 10th Result: The girls caused a splash, boyd first in ten CGPA

सीबीएसई 10th रिजल्ट : लड़कियों ने मचाई धूम, दस सीजीपीए पाने वालों में लड़के अव्वल

Sun, 29 May 2016 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 May 2016 02:44 AM IST
सार

  • नतीजों का ग्राफ 1.11 पास प्रतिशत गिरा
  • लड़कियों का पास प्रतिशत 96.36 व लड़कों का पास प्रतिशत 96.11

विज्ञापन
CBSE 10th Result: The girls caused a splash, boyd first in ten CGPA
रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई दसवीं के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। इस बार नतीजों का ग्राफ एक बार लुढ़क गया, लेकिन दस सीजीपीए पाने वालों का रिकॉर्ड बना है। देशभर में 10 सीजीपीए लाने वालों की संख्या बढ़ गई है्।

विज्ञापन


जिसमें लड़के लड़कियों से आगे हैं। इस बार 1,68,541 विद्यार्थियों ने दस सीजीपीए प्राप्त किया है। रिजल्ट के ग्राफ को देखें तो बीते साल के मुकाबले में नतीजों में 1.11 फीसदी की गिरावट हुई है।
विज्ञापन


इस साल कुल पास प्रतिशत 96.21 फीसदी रहा, जबकि बीते साल यह 97.32 फीसदी था। हर वर्ष की तरह एक बार फिर नतीजों में लड़कियां सिकंदर बनीं। रिजल्ट में छात्राओं का पास प्रतिशत 96.36 फीसदी रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 96.11 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रीजन के अनुसार तिरुवंतपुरम रीजन ने नतीजों में फिर टॉप किया

CBSE 10th Result: The girls caused a splash, boyd first in ten CGPA
रिजल्ट देखते ही खुशी से उछल पड़े स्टूडेंट - फोटो : अमर उजाला

रीजन के अनुसार तिरुवंतपुरम रीजन ने नतीजों में फिर टॉप किया है। तिरुवंतपुरम का पास प्रतिशत 99.87 फीसदी रहा। चैन्नई ने 99.69 के साथ दूसरा व 98.04 फीसदी के साथ पंचकूला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

जबकि बीते साल इलाहाबाद रीजन तीसरे स्थान पर था, जो इस बार खिसक कर 97.59 फीसदी के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया। चौथे स्थान पर रहकर पटना का पास प्रतिशत 97.88 रहा। 97.52 फीसदी के साथ अजमेर छठे स्थान पर रहा।

दिल्ली रीजन के रिजल्ट में कोई खास सुधार नहीं हुआ

CBSE 10th Result: The girls caused a splash, boyd first in ten CGPA
पास होने की खुशी में सेल्फी लेती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

देहरादून ने अपने बीते साल के सातवें स्थान को इस साल भी बरकरार रखा है। देहरादून का पास प्रतिशत 96.45 फीसदी रहा है। आठवें स्थान पर भुवनेश्वर पहुंच गया है।

दिल्ली रीजन के रिजल्ट में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। 2013 में दिल्ली रीजन का रिजल्ट सातवें पायदान पर था जबकि वर्ष 2014 में वह गिरकर आठवें स्थान पर आ गया था।

वर्ष 2015 में दिल्ली 96.29 फीसदी के साथ नौवें स्थान पर था जो इस बार 91.76 फीसदी के साथ नौवें स्थान पर ही है। दिल्ली रीजन के नतीजों में 4.53 फीसदी की गिरावट हुई है। वहीं गुवाहाटी रीजन के रिजल्ट में भी गिरावट हुई है।

दिल्ली रीजन में जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 100 फीसदी रहा

CBSE 10th Result: The girls caused a splash, boyd first in ten CGPA

गुवाहाटी का बीते साल जहां 86.55 फीसदी के साथ दसवां स्थान था, वहीं स्थान इस बार 83.79 फीसदी के साथ रहा है। स्कूल के अनुसार रिजल्ट देखें तो तिरुवंतपुरम व दिल्ली रीजन में जवाहर नवोदय विद्यालय व चैन्नई व देहरादून में सेंट्रल तिब्बतन स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है।

रिजल्ट आंकड़ों में:
दसवीं में बैठने वाले छात्रों की संख्या                      14,96,066
कुल पास प्रतिशत                                                96.21
लड़कियों का पास प्रतिशत                                   96.32
लड़कों का पास प्रतिशत                                       96.11
10 सीजीपीए पाने वाले बच्चे                                1,68, 541
10 सीजीपीए पाने वाले निजी स्कूलों के बच्चे         1, 51,061

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed