फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBSE 10th result, 10 CGPA to thousands Himachal students.

दसवीं की परीक्षा में छाए हिमाचल के होनहार, हजारों छात्रों को 10 सीजीपीए

Mon, 30 May 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 May 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th result, 10 CGPA to thousands Himachal students.
हिमाचल के हजारों होनहारों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए। पंचकूला रीजन ( हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़) में इस बार भी लड़कियां लड़कों के मुकाबले आगे रहीं।

विज्ञापन


पिंछले साल के मुकाबले दसवीं कक्षा का परिणाम .32 फीसदी ज्यादा रहा। हिमाचल के हजारों होनहारों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। अधिकतर बड़े स्कूलों के 25 से 30 बच्चों ने नंबर एक ग्रेड लिया है। वर्ष 2015 में पास परसेंटेज 97.87 था।
विज्ञापन


वहीं इस बार पास परसेंटेज 98.14 फीसदी रहा। इस बार सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों के मुकाबले प्राइवेट स्कूलों का परिणाम शानदार रहा। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरजे खांडेराव ने कहा कि पंचकूला रीजन में 98.14 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। इसमें लड़कियों का परसेंटेज 98.64 फीसदी और लड़कों का परसेंटेज 97.82 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों का परिणाम बेहतर

CBSE 10th result, 10 CGPA to thousands Himachal students.
वहीं इस बार पास परसेंटेज 98.14 फीसदी रहा। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्रीय अधिकारी आर जे खांडेराव के अनुसार पंचकूला रीजन में के 223113 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी, जिसमें से कुल 218968 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से 98.14 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

कुल 136424 लड़कों ने दसवीं की परीक्षा दी जिनमें से 133456 उत्तीर्ण हुए। रीजन में लड़कों का पास परसेंटेज 97.82 फीसदी रहा। दसवीं में कुल  86689 लड़कियों ने  परीक्षा दी और उसमें से 85512 लड़कियां पास हो सकीं। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.64 रहा।

प्राइवेट स्कूलों का परिणाम बेहतर
आरजे खांडेराव ने कहा कि सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लड़कों का पास प्रतिशत 93.51 रहा और 94.26 लड़कियां पास हुईं। प्राइवेट स्कूलों के 97.98 फीसदी लड़के और 98.95 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुईं।

शिमला के स्कूलों में ऐसा रहा रिजल्ट, देखें

CBSE 10th result, 10 CGPA to thousands Himachal students.
जेसीबी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला के 25 छात्रों ने 10 सीजीपीए के साथ दसवीं की परीक्षा पास की है। - फोटो : अमर उजाला

लोरेटो कॉन्वेंट ताराहाल की 28 छात्राओं के 10 सीजीपीए
राजधानी के लोरेटो कान्वेंट ताराहाल (गर्ल्स )स्कूल की 28 छात्राओं ने दस सीजीपीए (क्यूमिलेटिव ग्रेड प्वाइंट असेसमेंट ) प्राप्त कर दसवीं की सीबीएसई की परीक्षा पास की है। दसवीं की परीक्षाओं में अपीयर हुई सभी 129 छात्राओं ने अच्छे ग्रेड के साथ परीक्षा पास की है। प्रधानाचार्य सिस्टर स्टेफिनी और स्कूल की मीडिया प्रभारी रितु शर्मा ने बधाई दी है।

दस सीजीपीए प्राप्त करने वाली छात्राओं में दिव्या वर्मा, खुशी अरोड़ा, ऋ षिका शर्मा, सुरभि सूद, युगांशी भारती, आदिति जमवाल, हितेशिता विक्रम, श्रेया नड्डा, दिव्यांशा कौशल, इशिता गुप्ता, श्रेया शर्मा, कामिया जिस्टु, श्रेया मेहता, अनन्या भिमटा, दीक्षा सिंह, लवनिया शर्मा, संकृति नागरिक, आदिति कपूर, खुशहाली महाजन, पल्लवी कश्यप, आशिमी कौशिक, श्रेया राणा, श्रेया गुप्ता, सेहर असोतरा, पूर्णिमा लाल, तनु डोगरा, बसुंधरा जोभटा, आयूषि कंवर शामिल है।

सरस्वती विद्या मंदिर के 26 छात्रों ने किया टॉप
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक आवासीय विद्यालय हिम रश्मि परिसर विकासनगर में दसवीं की कक्षा का परिणाम सौ फीसदी रहा। स्कूल के 26 छात्र-छात्राओं ने टॉप  10 सीजीपीए ग्रेड हासिल किया। सात छात्रों ने 9.8 सीजीपीए ग्रेड के साथ परीक्षा पास की है।

10 सीजीपीए के साथ आकृति शर्मा, देवयानी, नेहा कुमारी, निधि शर्मा, निहारिका, शिखा, शिवानी, सुमन कुमारी, तनुजा शर्मा, अभिषेक ठाकुर, अजय चौहान, अंशुल, दीक्षित गायत्री, गौरव कपिल, जितेंद्र शर्मा, जितेंद्र सिंह, ज्योर्तिमय, कार्तिक मुकेश कुमार, मुकुल कुमार, मुकुल कुमार शर्मा नितिश, पंकज वर्मा, रोहित, रूतेम सिंह, सौरव पास हुए। प्रधानाचार्य महावीर सिंह ने रिजल्ट पर खुशी जताई।

शत प्रतिशत रहा जेसीबी स्कूल का परिणाम
जेसीबी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला के 25 छात्रों ने 10 सीजीपीए के साथ दसवीं की परीक्षा पास की है। इनमें आंचल भारद्वाज, सौरभ, अभिषेक, शितुल, गौरव डोगरा, नेहा कौंडल, अवंतिका लॉक्टस, चंद्रिका, प्रगति ठाकुर, मानव चौहान, परीक्षित विरसानटा, नितिश नेगी, सक्षम शर्मा, शिवानी पंवर, कीर्ति मेहता, अभिनव शर्मा, नीतिका जसवाल, जहानवी भारद्वाज, अंकिता ठाकुर, प्रियंका , पल्लवी पांडे, अंजुमन, अक्षय सूद, अंकुश जाल्टा और शिखा जोशी शामिल है। स्कूल की निदेशिका कुशल मल्होत्रा और प्रधानाचार्य रेखा बाली ने छात्र छात्राओं को बधाई दी है।

डीएवी न्यू शिमला के 17 छात्रों ने पाए 10 सीजीपीए

CBSE 10th result, 10 CGPA to thousands Himachal students.
कान्वेंट आफ जीजस एंड मेरी (चेल्सी) स्कूल की बीस छात्राओं ने 10 सीजीपीए के साथ परीक्षा पास की है। - फोटो : अमर उजाला

डीएवी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला के 17 छात्रों ने दस सीजीपीए के साथ दसवीं की सीबीएसई की परीक्षा पास की है। प्रिंसिपल अनुराधा शर्मा ने बताया कि इनमें अंचित शर्मा, पार्थ चौहान, समीक्षा शर्मा, अभिषेक चौधरी, अक्षज भिमटा, अविराज सिंह बेवली, धंनजय सिंह पिरटा, हितिका गुप्ता, अबीना परोल्टा, गौरी श्याम, हर्षित जमवाल, प्रणव सांत्वान, शिविम गुप्ता, वेदात अबरोल, नंदिनी शर्मा, सलोनी गुप्ता, सुब्रत गुप्ता शामिल है।

केवी जतोग : प्रगति, शीतल और अंकित छाए
केंद्रीय विद्यालय जतोग का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है। प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता ने छात्रों को बधाई दी है। छात्रा प्रगति ठाकुर, शीतल शर्मा और अंकित शर्मा ने 10 सीजीपीए के साथ परीक्षा पास की है।

चेल्सी में बीस छात्राओं ने पाया टॉप ग्रेड
कान्वेंट आफ जीजस एंड मेरी (चेल्सी) स्कूल की बीस छात्राओं ने 10 सीजीपीए के साथ परीक्षा पास की है। स्कूल की प्रबंधक सिस्टर आल्मा ने बताया कि 10 सीजीपीए पाने वाली छात्राओं में अरजीत कौर, गौरी शर्मा, मिनानसा ठाकुर, मृदुल शर्मा, नेहा शर्मा, पार्थी पिरटा, प्रकृति प्रराशर, वर्तिका चौहान अवंतिका वर्मा, कुनिका शर्मा, प्रियंका वर्मा, सान्या शर्मा, श्रेया ठाकुर, इश्तिा चुघ, अभया जनारथा, मुस्कान खजुरिया, नंशुल चौहान , सरगम चौहान, सोनाली चौहान, विभूति शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed